Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

‘नीयत बिगड़ गई थी…’, गुरुग्राम के अस्पताल में एयर होस्टेस से गंदी हरकत करने वाले ने मांगी माफी, पिता बोले- सजा मिले

हरियाणा में गुरुग्राम के एक बड़े नामी प्राइवेट हॉस्पिटल में एयर होस्टेस से डिजिटल रेप का मामला सामने आया. इस मामले में आरोपी टेक्नीशियन दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इस मामले में आरोपी के पिता गुरुग्राम पहुंचे. उनका कहना है कि उनके बेटे ने गलती की है, जिसकी सजा उसे अवश्य मिलनी चाहिए.

इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी की जांच और पूछताछ करने पर कई बाते पता चली हैं. जब पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि वारदात के समय आरोपी 16 मिनट तक आईसीयू में था. पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आईसीयू में टेक्नीशियन का काम ज्यादा नहीं रहता. टेक्नीशियन का काम आईसीयू में दो मिनट का ही रहता है.

डिजिटल रेप से पहले आरोपी ने देखे अश्लील वीडियो

यही नहीं एयर होस्टेस का डिजिटल रेप करने से पहले और बाद में दिपक द्वारा अश्लील वीडियो देखने की बात भी पुलिस को पता चली है. पुलिस ने जब आरोपी की मोबाइल की हिस्ट्री खंगाली तो ये बात पता चली. पुलिस को ये भी पता चला कि एयर होस्टेस के प्राइवेट पार्ट में उंगली से छेड़छाड़ करने से पहले आरोपी ने अश्लील वीडियो देखे. इतना ही नहीं जब वो ये घिनौना कृत्य करके वापस आया. तब भी उसने अश्लील वीडियो देखे.

आरोपी ने अपना गुनाह माना

वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह मान लिया है. उसने पुलिस को बताया कि आईसीयू में इलाज की मशीन का टेक्नीशियन है. उसे इसी वजह से आईसीयू में एयर होस्टेस के इलाज के बारे में पता था. उसने बताया कि वो जानता था कि एयर होस्टेस आधी बेहोस हालत में होगी. इसी वजह से उसकी नीयत बिगड़ गई. फिर अश्लील वीडियो देखने के बाद उसने एयर होस्टेस के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की.

हालांकि इस पूरे मामले में एयर होस्टेस आईसीयू में दो नर्सों की मौजूदगी की भी बात कही है, लेकिन अभी पुलिस की नर्सों पर कार्रवाई के बारे में कुछ सामने नहीं आया है. फिलहाल पुलिस का मानना है कि आरोपी को आईसीयू में घिनौनी हरकत करते कोई देखे नहीं, इसलिए उसने सभी को काम मेंं उलझा रखा था. पुलिस का मानना है कि ऐसे में नर्सों को उसकी इस हरकत का पता न चल पाया हो, इसकी पूरी संभावना है.

एसआईटी ने ऐसे पकड़ा आरोपी

इस मामले की जांच के लिए गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने छह सदस्यों की एसआईटी गठित की थी. एसआईटी ने 800 फूटेज खंगालने के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई.बता दें कि आरोपी को जेल भेजने से पहले पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां उसने अस्पताल के स्टाफ से माफी मांगी.