Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!

भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम डॉ मोहन यादव ने किया स्वागत

भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत होने वाले राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंती अमित शाह भोपाल पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव और मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राजकीय विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

सीएम यादव कर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत आज भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद है।

लघु फिल्म का किया प्रदर्शन

इस कार्यक्रम में सहकार से समृद्धि के विजन अंतर्गत श्वेत क्रांति 2.0 और मध्यप्रदेश डेयरी विकास परियोजना पर लघु फिल्म प्रदर्शन किया आज्ञा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन के मध्य अनुबंध का निष्पादन भी किया गया। मध्यप्रदेश में सहकारिता तथा पैक्स के व्यवसाय विविधीकरण की दिशा में किये गये प्रयासों की लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। सी.पी.पी.पी. के तहत मेजेस्टिक ग्रुप मंडीदीप के प्रबंध संचालक विज्ञान लोढ़ा द्वारा पैक्स घाट पिपरिया जिला रायसेन के समिति प्रबंधक भास्कर शर्मा के साथ पूसा बासमती धान के प्रोक्योरमेंट एवं कल्टीवेशन के लिये अनुबंध का निष्पादन किया। सी.पी.पी.पी. के तहत ही मैसर्स मशरूम वर्ल्ड अम्ब्रेला लिमिटेड के प्रबंध संचालक समीर सागर द्वारा पैक्स सलामतपुर जिला रायसेन के समिति प्रबंधक कुँवर सिंह दांगी के साथ नेपियर घास के कल्टीवेशन के लिये अनुबंध का निष्पादन हुआ।