Author: Dainik State Desk

भोपाल: देशभर में 22 सितंबर से लागू होने वाली नई जीएसटी दरों का असर शहर के बाजारों में दिखना शुरू हो गया है। कंज्यूमर उत्पाद बनाने वाली कंपनियों ने टैक्स में अंतर का बोझ खुद उठाकर कीमतें कम करना शुरू कर दिया है। इससे आइसक्रीम, साबुन, शैम्पू जैसे उत्पाद पहले से ही कम कीमत पर दुकानों में उपलब्ध हो गए हैं। शहर के बड़े खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि नई जीएसटी दरें लागू होने से पहले ही उन्हें कंपनियों से कम कीमत पर माल मिल रहा है। कंपनियां टैक्स का अंतर खुद उठा रही हैं। इसका फायदा यह हुआ कि […]

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तन और मन की शुचिता के साथ इनका स्वस्थ रहना भी हम सबके लिए बेहद जरूरी है। मनुष्य को पहला सुख निरोगी काया से ही मिलता है। इसलिए हमेशा फिजिकली फिट रहने की कोशिश करें और किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से बचें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार की सुबह अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी नागरिकों विशेषत: युवाओं से यह अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया मूवमेंट और नशामुक्त भारत अभियान के संकल्प पूर्ति एवं जन-जागरूकता के लिए आयोजित नमो […]

Read More

जांजगीर-चांपा: जिले के एक सरकारी स्कूल में महिला हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गई और मध्यान्ह भोजन खाने की कोशिश करते हुए बेसुध हो गई। इस दौरान बच्चे छुट्टी समझकर घर चले गए। घटना का वीडियो ग्रामीणों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। आपको बता दें कि स्कूल में कुल 45 बच्चे पढ़ते हैं और यहां हेडमास्टर के साथ एक टीचर पदस्थ है। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर कई दिनों से नशे में स्कूल आती हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। नशे की हालत में अजीब हरकतें घटना 19 सितंबर की […]

Read More

गुना। : महामंडलेश्वर और राष्ट्रीय संत कंप्यूटर बाबा 7 अक्टूबर से गौ माता न्याय यात्रा निकालने जा रहे हैं। जनजागृति के लिए कंप्यूटर बाबा रविवार को गुना पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि 29 जिलों का भ्रमण करने के बाद उन्होंने गायों की सबसे ज्यादा दुर्दशा गुना के नेशनल हाइवे पर देखी है। जहां गायें तड़प रही हैं और उनकी मौत हो रही है। सीएम यदुवंशी.. फिर भी गौमाता की फिक्र नहीं कंप्यूटर बाबा ने सबसे पहले गुना के हृदय स्थल कहे जाने वाले जयस्तंभ चौराहे पर गौ माता न्याय यात्रा के लिए भिक्षा मांगी। उन्होंने बताया कि जनता से जो राशि […]

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अभिनव पहल ‘संपदा 2.0 को शनिवार नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि है. इस उपलब्धि के लिये सीएम यादव ने संपदा 2.0 से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है. वहीं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ‘संपदा 2.0 ने सुशासन और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित किए हैं. यह सम्मान सीएम मोहन यादव के मार्गदर्शन में हो रहे निरंतर नवाचारी प्रयासों का प्रमाण है. जनसेवा का सशक्त माध्यम जगदीश देवड़ा ने […]

Read More

मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास आर्मी की स्पेशल मालगाड़ी में लोड ट्रक में भीषण आग लग गई. मालगाड़ी से अचानक धुआं उठता देख फौरन उज्जैन स्टेशन पर रोकी गई. बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ियों को कवर करने के लिए डाला गया था. मगर कपड़ा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिससे आग लग गई. यह देख रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया. आरपीएफ और रेलवे की टीम को फौरन हादसे की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची रेलवे की टीमों ने किसी तरह आग पर काबू पा […]

Read More

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों के भीतर कई आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की है. इसके साथ ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें भी सामने आई हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि ज्यादातर घटनाएं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिली हैं. यही कारण है कि इस बात ने सेना को परेशानी में डाल दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षाबलों खासकर सेना के लिए अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा. इसके साथ ही गुज्जर और बकरवाल जैसे समुदायों का विश्वास फिर से हासिल करना होगा, जिन्हें पहाड़ों की “आंख और कान” माना जाता है. […]

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने आवास पर नशामुक्त भारत के लिए नमो युवा रन का शुभारंभ किया. कालिदास मार्ग से 1090 चौराहे तक के लिए नमो आयोजित मैराथन के दौरान सीएम योगी ने भारत माता की जय के जयकारों से युवाओं को हौसला बढ़ाया. उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पीएम ने दीपावली के उपहार के रूप में हर देशवासी और प्रदेशवासी को जीएसटी रिफॉर्म का गिफ्ट दिया है. इससे जहां एक ओर जरूरी चीजें छात्रों के लिए शिक्षण सामग्री, दूध, दही, घी, पनीर, खाने की वस्तुओं में भारी छूट […]

Read More

अमेजन और फ्लिपकार्ट पर फेस्टिवल सेल 23 सितंबर से शुरू होने वाली है. इस फेस्टिव सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर टीवी और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज तक हर प्रोडक्ट पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा. लेकिन सही पेमेंट मोड चुनकर आप इन डील्स पर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं. बैंक ऑफर, UPI और वॉलेट कैशबैक मिलाकर कुल फायदा हजारों रुपये तक पहुंच सकता है. फेस्टिवल सेल में डिस्काउंट के साथ-साथ पेमेंट ऑफर से भी बचत का मौका है. जानें, UPI, क्रेडिट कार्ड और वॉलेट से कैशबैक कैसे पाएं. UPI ट्रांजैक्शन से सीधी बचत फेस्टिव सीजन में कई […]

Read More

भारत के पड़ोसी शुक्रवार को भूकंप के झटकों से दहल गया है. म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से ढाका और चटगांव सहित बांग्लादेश के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बांग्लादेश मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप दोपहर 12:25 बजे आया, जिसका केंद्र बांग्लादेश सीमा के पास म्यांमार के मांडले में था. ढाका से भूकंप के केंद्र की दूरी 597 किलोमीटर बताई गई है. प्रोथोम अलो ने मौसम विभाग के भूकंप अवलोकन एवं अनुसंधान केंद्र के कार्यवाहक अधिकारी मोहम्मद रुबायत कबीर के हवाले से बताया कि […]

Read More