Author: Dainik State Desk

खरगोन: केंद्र सरकार द्वारा गौमांस को जीएसटी से कर मुक्त किए जाने के फैसले के विरोध में खरगोन में आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। विहिप और बजरंग दल ने ज्ञापन में सरकार से मांग की है कि गौमांस पर कर मुक्त करने की अधिसूचना को तुरंत रद्द किया जाए और प्रदेश में चल रहे सभी बूचड़खानों को बंद किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों को […]

Read More

देश की धड़कल मध्यप्रदेश से एक ऐसा आंकड़ा सामने आ रहा है जो दिल को दुखाने वाला तो है ही हैरान करने वाला भी है। इस आंकडे के सामने आने के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। दरअसल मध्य प्रदेश में 1 साल के दौरान 15 हजार से ज्यादा लोग आत्महत्या कर चुके हैं। मौत को गले लगाने कारण भी कोई नए नहीं है । लेकिन ये आंकड़ा भयावह स्थिति को प्रकट कर रहा है। दवाब और कभी ग़म के बोझ तले लोग मौत को चुन रहे हैं और अनमोल जिंदगी को खत्म कर रहे हैं। आंकड़े बता रहे […]

Read More

इंदौर: इंदौर के दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी के संस्थापक सांसद चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर अपनी कई पोस्ट और एक वीडियो साझा कर आरोपों का ब्यौरा दिया है और दिल्ली पुलिस से न्याय की मांग की है। मामला सामने आने के बाद विवाद तूल पकड़ता जा रहा है और सामाजिक व राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। कैसे और कब शुरू हुई रोहिणी और चंद्रशेखर की कहानी .. डॉ. रोहिणी, जो स्विट्ज़रलैंड से पीएचडी कर चुकी हैं, का कहना है […]

Read More

सतना: मध्यप्रदेश के सतना में बृहस्पतिवार को भूमिगत ‘सीवर लाइन’ की सफाई करते समय जहरीली गैस के कारण दम घुटने से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई और दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोलगवां के थाना प्रभारी (एसएचओ) सुदीप सोनी ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजे कृपालपुर इलाके में त्रिवेणी पैलेस के पास हुई। सोनी ने बताया,‘‘तीनों कर्मचारी सीवर लाइन के अंदर बेहोश हो गए। स्थानीय निवासी मदद के लिए आए तथा ऑक्सीजन की सुविधा वाली एम्बुलेंस भी बुलायी गई। लोग रस्सियों के सहारे […]

Read More

ग्वालियर: ग्वालियर जिला अस्पताल मुरार में आउटसोर्सिंग के जरिए कार्यरत कर्मचारियों को बीते 4 महीनों से सैलरी नहीं मिली है। कर्मचारियों का आरोप है कि सिविल सर्जन डॉ. आर. के. शर्मा ने उनकी शिकायत नहीं सुनी और उन्हें विभाग का कर्मचारी मानने से इनकार कर दिया। अब कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन पिछले चार महीनों से तनख्वाह नहीं मिली। जब उन्होंने यह समस्या सिविल सर्जन डॉ. आर. के. शर्मा के सामने उठाई, तो उनके अनुसार […]

Read More

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र की सिंगल बस्ती में रहने वाले एक कलयुगी पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। घटना के वक्त मौके पर मौजूद बच्ची के मामा ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जिससे मामला खुलकर सामने आ गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता ब्रजकिशोर ने अपनी बेटी को मारने की कोशिश की। जब इसका विरोध उसकी पत्नी और साले सूरज जाटव ने किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। यही नहीं, आरोपियों ने […]

Read More

गुड़गांव: नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं डीएमसी प्रदीप दहिया ने वर्चुअल माध्यम से मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर निगम गुरुग्राम के अलावा नगर परिषद सोहना व पटौदी-जाटौली मंडी तथा नगर पालिका फरुखनगर के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान और नागरिक सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निगमायुक्त ने सोहना के अधिकारियों से कहा कि वे सोहना में एक वेस्ट-टू-वंडर पार्क बनाने की दिशा में योजना तैयार करें। इससे कचरे के पुन: उपयोग के साथ-साथ शहरवासियों को आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध […]

Read More

इंद्री: इंद्री क्षेत्र के गांव बुढनपुर के पास कुरुक्षेत्र रोड पर वीरवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों द्वारा दी गई सूचना पर इंद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव सड़क के किनारे पड़ा मिला, जिसकी स्थिति देख कर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। एसआई शमशेर सिंह  ने बताया कि मृतक […]

Read More

बहादुरगढ: बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट ए की जूता फैक्ट्री में भीष्ण आग लग गई। सुबह सवेरे आग उस वक्त लगी जब सुबह की शिफ्ट के वर्कर आना शुरू ही हुए थे। उसी दरम्यान फैक्ट्री के अंदर मौजूद वर्कर आग लगने के बाद भागकर बाहर निकले। आग लगने के कारण तो अभी स्पष्ट नही हुए हैं लेकिन फैक्ट्री में लाखों का तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया है। आग एमआईई पार्ट टू के प्लाट नम्बर 767 में चल रही ट्रिक फुटवियर इंडस्ट्रीज में लगी। फैक्ट्री के ग्राउन्ड फलोर और बेसमैंट में भीषण आग लगी हुई है। आग […]

Read More

हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो में विभिन्न आईटीआई ट्रेडों के लिए अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज भिवानी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार www.apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर 2025 तक चलेगी। इसके बाद आवेदकों को अपना आवेदन प्रिंट आउट लेकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 26 सितंबर 2025 को महाप्रबंधक कार्यालय, भिवानी में जमा करना होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 40 पदों पर अप्रेंटिस लिए […]

Read More