Author: Dainik State Desk

झारखंड की उपराजधानी दुमका में प्रसिद्ध राजकीय जनजातीय हिजला मेला 13 फरवरी से शुरू हो रहा है जो 20 फरवरी तक चलेगा। दुमका के उपायुक्त सह मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को मेला के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि इससे पहले इस बार मेला 20 से 27 फरवरी तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन हाल में नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर 23 फरवरी को मतदान की तिथि घोषित किये जाने की वजह से इस ऐतिहासिक मेला के आयोजन की तिथि में संशोधन करने का निर्णय…

Read More

खूंटी: जिले के कुंजला क्षेत्र में वन विभाग की सतर्कता से नारियल की आड़ में की जा रही गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है. अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना पर सड़कों पर वाहनों की जांच के दौरान वन विभाग की गश्ती टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी में लाखों रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया है. ट्रक चालक और खलासी फरार जांच के दौरान ट्रक के ऊपर बड़ी मात्रा में नारियल लदा पाया गया, जबकि नीचे बोरे में छिपाकर भारी मात्रा में गांजा रखा गया था. आशंका जताई जा रही है कि नारियल लोड कर मादक…

Read More

धनबाद: बार एसोसिएशन और पंचकर्म भवन के बीच रास्ते को बंद किए जाने के विरोध में हड़ताल पर गए अधिवक्ताओं ने आखिरकार अपनी हड़ताल वापस ले ली है. शुक्रवार को धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार से हुई सकारात्मक और आश्वस्त करने वाली वार्ता के बाद बार एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया. एसएसपी से मिले भरोसे के बाद अब शनिवार से धनबाद के सभी अधिवक्ता दोबारा अपने-अपने न्यायिक कार्यों पर लौट आएंगे. दरअसल, बार एसोसिएशन और पंचकर्म भवन के बीच स्थित मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रातों-रात पक्की दीवार खड़ी कर दी गई थी, जिससे अधिवक्ताओं के आवागमन में भारी परेशानी उत्पन्न…

Read More

रांची/खूंटी: पंजाब के पटियाला में आयोजित 7वीं पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में झारखंड के पैरा तीरंदाज झोंगो पाहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर राज्य और खूंटी जिले का नाम रोशन किया है. सीनियर स्तर की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनकी उपलब्धि ने खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया है. प्रतियोगिता के दौरान झारखंड की रिकर्व टीम ने क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की टीम को पराजित कर दमदार शुरुआत की. इसके बाद सेमीफाइनल में मेज़बान पंजाब की मजबूत टीम को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जहां कड़े संघर्ष के…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के दावों और हकीकत के बीच की खाई वार्ड संख्या 14 और 15 के सीमावर्ती इलाके में साफ देखी जा सकती है. पिछले एक दशक से यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ है. पक्की सड़कें, जल निकासी के लिए नालियां और नियमित साफ-सफाई जैसी बुनियादी जरूरतें यहां आज भी एक सपना बनी हुई हैं. दो वार्डों के बीच स्थित होने के कारण यह इलाका ‘नो मैन्स लैंड’ जैसी स्थिति झेल रहा है. वार्डों की सीमा बनी विकास में बाधा स्थानीय निवासियों का सबसे बड़ा दर्द यह है कि उनका घर दो वार्डों के बॉर्डर…

Read More

रांची: झारखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज ठंडा है, लेकिन सुहावना बना हुआ है. सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंडी हवा महसूस की गई, जबकि दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम शुष्क है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान का हाल राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शनिवार को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. जबकि बोकारो में 10.7 डिग्री और डाल्टनगंज में…

Read More

रांची: राजधानी रांची में शनिवार को ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी की अगुवाई में शहर में 250 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न और करीब 400 साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया गया. ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर 700 से ज्यादा साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जब्त किए थे. प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर को लेकर अभियान रांची ट्रैफिक पुलिस द्वारा हाल के दिनों में प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाई साइलेंसर को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया था. इस दौरान 700 से ज्यादा बाइक सवारों का चालान काटा गया. साथ ही साइलेंसर के साथ-साथ प्रेशर हॉर्न को भी जब्त किए गए. शनिवार को साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न को…

Read More

खूंटी: जिले के कुंजला क्षेत्र में वन विभाग की सतर्कता से नारियल की आड़ में की जा रही गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है. अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना पर सड़कों पर वाहनों की जांच के दौरान वन विभाग की गश्ती टीम ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी में लाखों रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया है. ट्रक चालक और खलासी फरार जांच के दौरान ट्रक के ऊपर बड़ी मात्रा में नारियल लदा पाया गया, जबकि नीचे बोरे में छिपाकर भारी मात्रा में गांजा रखा गया था. आशंका जताई जा रही है कि नारियल लोड कर मादक…

Read More

लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं ने अंचल अधिकारी पर हमला कर दिया. इस हमले में अंचलाधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. सीओ ने घटना को लेकर सेन्हा थाना में तीन नामजद और दस अज्ञात महिला-पुरुष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी के अनुसार, सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरकी-सेन्हा पथ पर नूरी सराय पुल के पास सीओ पंकज कुमार भगत पर हमला हुआ. सीओ ने थाना में आवेदन देकर कहा…

Read More

कवर्धा: जिले के शिक्षा विभाग में सामने आए कथित दो अरब 18 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए विभाग ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि जांच के दायरे में अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के आने के भी संकेत मिल रहे हैं. शिक्षा विभाग के वर्ग 2 के कर्मचारी निलंबित विभागीय आदेश के अनुसार, तत्कालीन कार्यालय में पदस्थ वर्ग–2 कर्मचारी माया कसार और योगेंद्र कश्यप को निलंबन आदेश जारी किया गया है. दोनों कर्मचारियों पर शिक्षा विभाग से जुड़े वित्तीय…

Read More