जम्मू कश्मीर के पहलगामा में हुए आतंकी हमले के विरोध मे लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है हर कोई अपने अपने तरीके से पाकिस्ता और वहा फल फूल रहे आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है.पाकिस्तान के झंडे को सड़क पर बिछाकर उसपर चले उसको रौंदा रांची के अपर बाजार के व्यापारियों ने चुरुवाला चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये. पाकिस्तान के झंडे को सड़कों पर बिछाया. जिसे व्यवसायियों और हर आने-जाने वाले लोगों ने पैरों तले रौंदा. उनका कहना है पाकिस्तान ने कायराना हरकत की है.
