नवादा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई मारुति, 6 लोग गंभीर, एक की मौत
बिहार के नवादा जिले के रजौली टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार मारुति कार खड़े हाईवे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल रजरप्पा से पूजा कर लौट रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को तुरंत रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए नालंदा के पावापुरी स्थित विम्स (WIMS) रेफर कर दिया गया। इलाज में देरी और कथित लापरवाही के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाकी 5 की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
अस्पताल पर लापरवाही का आरोप: इलाज में देरी से गई जान, ग्रामीणों में आक्रोश
हादसे के बाद रजौली अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में समुचित इलाज और संसाधनों की कमी के कारण घायल को समय पर उपचार नहीं मिल सका, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया। बताया जा रहा है कि सभी घायल नालंदा जिले के बिरनामा गांव के निवासी हैं। फिलहाल 5 घायलों को पावापुरी WIMS में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और हादसे के कारणों के साथ-साथ अस्पताल की लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है।
Breaking
- शादी बनी मौत की वजह: प्रेमिका ने पति संग रची खौफनाक साजिश, ऐसे उतारा प्रेमी को मौत के घाट”
- गिरिडीह में कोयला चोरी बना खूनी खेल: सीसीएल साइडिंग पर टकराव, एक की जान गई, कई घायल
- Jharkhand news:शोभा नदी किनारे मिला हाथी के बच्चे का शव: करंट या साजिश? सच अब भी रहस्य!”
- नवादा सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई मारुति, 1 की मौत,5 घायल,रजरप्पा पूजा से लौटते वक्त हुआ हादसा
- धनबाद वासेपुर में बड़ा खुलासा! प्रिंस खान गैंग का ‘मेजर’ फिर रिमांड पर—पूछताछ में चौंकाने वाले राज
- रांची पिठौरिया में चोरी: शादी के जेवरात सहित 15 लाख की बड़ी वारदात
- परिचय: ‘मेजर’ धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का सबसे खास शूटर और भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है।
- रांची में इंजीनियरिंग छात्र की मौत: सुसाइड नोट में देखिए क्या है प्रेम कहानी का दर्दनाक सच
Wednesday, May 6
