नवादा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई मारुति, 6 लोग गंभीर, एक की मौत
बिहार के नवादा जिले के रजौली टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार मारुति कार खड़े हाईवे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल रजरप्पा से पूजा कर लौट रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को तुरंत रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए नालंदा के पावापुरी स्थित विम्स (WIMS) रेफर कर दिया गया। इलाज में देरी और कथित लापरवाही के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाकी 5 की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
अस्पताल पर लापरवाही का आरोप: इलाज में देरी से गई जान, ग्रामीणों में आक्रोश
हादसे के बाद रजौली अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में समुचित इलाज और संसाधनों की कमी के कारण घायल को समय पर उपचार नहीं मिल सका, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया। बताया जा रहा है कि सभी घायल नालंदा जिले के बिरनामा गांव के निवासी हैं। फिलहाल 5 घायलों को पावापुरी WIMS में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और हादसे के कारणों के साथ-साथ अस्पताल की लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है।
Breaking
- 87 लाख के लिए रामगढ़ DC की गाड़ी होगी जब्त? कोर्ट के आदेश से प्रशासन में मची हलचल!
- जेल जाते ही बिगड़ी तबीयत या छिपा है कोई बड़ा राज? धनबाद मंडल कारा में कैदी की रहस्यमयी मौत
- पाकुड़ में चोरों का नया खेल! पहले सिलेंडर, अब नकद-जेवर पर धावा… श्राद्ध से लौटे परिवार के उड़ गए होश
- 850 बैंक खातों में पहुंचा करोड़ों का काला पैसा! बोकारो-हजारीबाग में किसके इशारे पर खेला गया सबसे बड़ा ट्रेजरी गेम?
- “जिला परिषद चुनाव लड़ने वाला ‘नेता’ निकला प्रिंस खान गैंग का बड़ा खिलाड़ी? धनबाद पुलिस के खुलासे से सनसनी!”
- झारखंड में ‘सिलेंडर गैंग’ की एंट्री! “जेवर छोड़ो… सिलेंडर पकड़ो” — पेट्रोल-डीजल संकट के बीच गैस सिलेंडर बना चोरों का नया टारगेट!
- रांची-खलारी-पिपरवार से हजारीबाग तक BCCL नौकरी के नाम पर 20 करोड़ की ठगी! 200 युवाओं से हुआ बड़ा खेल
- बेगूसराय में वायरल हुई ‘सीक्रेट फोटो’ से मचा सियासी भूचाल! RJD विधायक के नाम से किसने खेला बड़ा गेम?
Wednesday, May 20
