हजारीबाग जिले के ड़ाड़ी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत ड़ाड़ी, मिश्राइनमोढा , रिकवा मे प्री -खरीफ विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क़ृषि वैज्ञानिक का दल, आत्मा कर्मी और जिला क़ृषि के द्वारा प्रखंड के तीन गांव. मे किसानो की बैठक की गई जिसमे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान गोरिया करमा. बरही के वैज्ञानिकों ने खरीफ मौसम में फसलवार उन्नत तकनीक से खेत की तैयारी की जानकारी किसान भाई को दी गई। कृषि प्रौद्योगिकी आत्मा और क़ृषि विभाग द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना की जानकारी किसान भाई को दी गई। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा खरीफ-पूर्व अभियान के तहत विकसित कृषि संकल्प अभियान की इस योजना के तहत गांव गांव मे वैज्ञानिक पहुंच कर किसानो की खेती बाड़ी की समस्या से अवगत हो रहे हैं और उन्नत तकनीक की जानकारी दे रहे हैं। वर्तमान समय मे किसान भाई खरीफ फसलों की नई तकनीक और किस्मों की जानकारी दी गई वैज्ञानिक तरीके से समय पर बुवाई, प्रमाणित बीज का उपयोग, बीजोपचार और मिट्टी की जांच के बारे में भी जानकारी दी गई,फव्वारा और ड्रिप सिंचाई के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए इसके बारे भी बताया गया प्रखंड के कुछ किसान भाई के खेत का निरिक्षण किया गया
इस दौरान किसान राजेश्वर महतो ड़ाड़ी के डेयरी फार्म का निरीक्षण किया एवं तथा उचित सलाह दी गई। कुरकुटा मे बलदेव बेदिया के फार्म का निरिक्षण किया गया बलदेव बेदिया द्वारा खेती के साथ साथ मुर्गी पालन, बतख पालन, मछली पालन भी की जा रही है जो उन्नत खेती को दर्शाता है.
इस मौके पर आई सी आर वैज्ञानिक
डॉ आशा कुमारी डॉ सानतेस कामत, धर्मेंद्र कुमार यादव, अनन्या मांझी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, ड़ाड़ी देवेंद्र कुमार , प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक ड़ाड़ी धर्मेंद्र कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक ड़ाड़ी अनिल कुमार सिन्हा, जनसेवक, किसान मित्र, कोयलांचल एफ पी ओ तुलसी विश्कर्मा पंचायत सहायक वकील कुमार महतो के साथ साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए.
