Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- 'ये सब गैर-BJP समर्थक', क्या BJP को होगा नुक... बड़ी खबर: IAS राज कुमार गोयल बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, जानें उनकी प्रशासनिक य... मनरेगा नाम विवाद पर थरूर का बड़ा बयान! विवाद को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस को दिखाया आईना, मोदी ... UP से पकड़ा गया गैंगस्टर सुभाष ठाकुर, जानें इसका दाऊद से क्या है कनेक्शन जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भीषण मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने एक से दो आतंकियों को घेरा, गोलीबारी जारी, इलाके... प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें ... BJP की 'युवा' रणनीति! पंकज चौधरी और नितिन नबीन जैसे चेहरों के साथ तैयार की सेकंड लीडरशिप, आधे से अधि... पंजाब में दहला मोहाली! कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, आयोजक की मौत, खिलाड़ी घायल, क्या... दुमका में दो बुजुर्ग महिला की मौत, अलाव तापने के क्रम में आग के हुए शिकार धनबाद में मानव की खोपड़ी मिलने से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में झुलसती गर्मी से मिलेगी राहत, आज हो सकती है बारिश… UP-बिहार का भी यही हाल, जानें अपने शहर का मौसम

देश के मैदानी हिस्सों में मौसम इस समय मिलाजुला सा है. मैदानी हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, लेकिन बरसात भी देखने को मिल रही है. दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी है, लेकिन यहां बारिश भी हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भी बरसात हो रही है.

दिल्ली में हो रही बारिश लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचा रही है. दिल्ली में मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अनुमान जताया है. राज्य में बारिश का ये सिलसिला आने वाले हप्ते में भी बना रहा सकता है. आज राज्य में बहुत हल्की से हल्की बारिश, बिजली चमकने के साथ आंधी और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती हैं. वहीं आज राज्य में अधितम 37 और न्यूनतम 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.

यूपी के 65 से अधिक जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में गर्मी से झुलस रहे लोगों को बारिश ने राहत पहुंचानी शुरू कर दी है. राज्य के कई कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान गिरा है. जिससे लू से राहत है. मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित 65 से अधिक जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है. वहीं कुछ इलाकों में वज्रपात की संभावना है.

बिहार-झारखंड में होगी बारिश

बिहार के लोगों को अभी बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग की ओर से आज उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि दक्षिण बिहार के सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. झारखंड में मौसम ने करवट ली है. पूरे राज्य में आज भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है. बारिश के साथ-साथ तेज आंधी तूफान और वज्रपात भी राज्य भर में देखने को मिल सकता है.

एमपी- राजस्थान के मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में भी बरसात देखने को मिल रही है, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश 55 में से 51 जिलों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया है. 25 मई से दो जून तक नौतपा रहेगा, लेकिन बारिश, आंधी और तूफान के कारण कम तपेगा. राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के बाद मौसम बदला है, लेकिन राज्य में भीषण गर्मी और लू का दौर अभी जारी रहने की संभावना है.

कैसा रहेगा पहाड़ों का मौसम

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में जहां तापमान बढ़ा हुआ है, वहीं पहाड़ी जिलों में मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है. आज भी पहाड़ी जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चंपावत के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 26 मई तक राज्य के मध्य पर्वतीय और निचले-मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की उमीद है. 27 मई तक कई हिस्सों में आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है.