कैमूर में सिर कटी लाशों का रहस्य गहराया, 48 घंटे में दूसरी वारदात से दहशत
Bihar के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर दूसरी बार सिर कटी लाशें और शरीर के अलग-अलग हिस्से मिलने से सनसनी फैल गई है। मंगलवार देर रात अभैदे गांव के समीप बोरे में दो शव और कटे हुए अंग मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। लगातार मिल रहे शवों ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस इसे हाल के दिनों की सबसे जटिल घटनाओं में मानकर हर एंगल से जांच में जुटी है।
चार सिर कटी लाशें, लेकिन अब तक किसी की पहचान नहीं
पिछले दो दिनों में रामगढ़ थाना क्षेत्र से अब तक चार सिर कटी लाशों के अलग-अलग हिस्से बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शवों की हालत इतनी खराब है कि पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है। मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 10 मई को दुर्गावती नदी से दो अज्ञात शवों के हिस्से मिले थे, जबकि अभैदे गांव के पास कर्मनाशा नदी किनारे भी शरीर के कटे हिस्से बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस इन सभी घटनाओं को आपस में जुड़ा हुआ मानकर चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक मिले अवशेषों में एक बच्चा, एक पुरुष और एक महिला की आशंका है, जबकि चौथे शव की स्पष्ट पहचान पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
एसपी से लेकर एफएसएल टीम तक जांच में जुटी, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
घटना की जानकारी मिलते ही कैमूर एसपी , एसडीपीओ प्रदीप कुमार और एफएसएल-डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रामगढ़ थाना परिसर समेत पूरे इलाके में भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है। जांच एजेंसियां आसपास के जिलों और थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही हैं। एसडीपीओ ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना हो तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। पुलिस को बच्चे के कपड़े पर किसी ट्रेलर कंपनी का नाम भी मिला है, जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है। लगातार मिल रहे शवों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है और पूरा मामला अब हाई-प्रोफाइल जांच में बदलता जा रहा
Breaking
- Casino Lab Casino: Snelle Winsten en Hoog‑Intensieve Spelletjes
- My GOcasino – Quick Spin, Fast Wins, Endless Thrills
- Chicken Road: Brza‑tempo Crash Gaming za Brze Dobitke
- LalaBet Casino: Fast‑Track Slot Action voor de Moderne Gokker
- Immersieve Gaming-ervaring bij Slot Rush Casino
- test123123
- test123123
- Ramgarh News: श्री राम पावर प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, एक दर्जन मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर
Wednesday, August 12
