कैमूर में सूटकेस से निकले दो शवों के टुकड़े, दुर्गावती नदी किनारे मची सनसनी
कैमूर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रामगढ़ थाना और मोहनियां थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित दुर्गावती नदी में दो शवों के टुकड़े मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नदी में कुछ मानव अंगों को तैरता देखा, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो नदी किनारे से दो सूटकेस बरामद किए गए, जिनमें शव के टुकड़े भरे हुए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला खुद मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में भय और सनसनी का माहौल बना हुआ है।
हरा सूटकेस बना कैमूर पुलिस के लिए पहेली, आखिर किसने और क्यों किए शव के टुकड़े?
दुर्गावती नदी से बरामद हरे रंग के सूटकेस ने कैमूर पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर अपराधियों ने दो लोगों की हत्या के बाद शवों के टुकड़े क्यों किए और उन्हें सूटकेस में भरकर नदी में क्यों फेंका? पुलिस इस पूरे मामले को सुनियोजित हत्या मानकर जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से शवों को काटा गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कैमूर जिले के हैं या किसी दूसरे जिले से लाकर यहां शव फेंका गया। कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और आसपास के कई जिलों को भी सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस खौफनाक वारदात ने पूरे कैमूर जिले को दहला दिया है।
Breaking
- इनायत सोनू बनकर रचा प्यार, शादी और धोखे का जाल! गढ़वा में युवती का बड़ा आरोप, धर्म परिवर्तन का दबाव !
- जमशेदपुर : डिमना रिसोर्ट में अचानक घुसे ग्रामीण… कमरे खुलते ही उड़ गए सबके होश, मचा बवाल!
- Bihar: कैमूर में सूटकेस से निकले इंसानी अंग, दो लाशों की खौफनाक कहानी
- धनबाद:अवैध कोयला डिपो के बाहर मौत…रातों-रात क्या छिपाया शव गया? राजगंज के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- धनबाद:अवैध कोयला नेटवर्क पर बड़ा खुलासा देखिए कैसे हार्ड कोक भट्ठों तक पहुंच रहा चोरी का कोयला?
- चाईबासा की गुवा खदान में करोड़ों का खेल? गीता कोड़ा के खुलासे से मचा हड़कंप
- हाजीपुर रेल ट्रैक पर मिला संदिग्ध आतंकी कैमरा! पाकिस्तान कनेक्शन से ATS-STF अलर्ट
- Ranchi : पकौड़ी महंगा पड़ा युवती को ,खिलाने के बहाने दरिंदगी…
Sunday, May 10

