धनबाद के राजगंज में अवैध कोयला डिपो के पास दर्दनाक हादसा, हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत
धनबाद जिले के कतरास अंतर्गत राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर स्थित गोल्डन पम्प के पास संचालित कथित अवैध कोयला डिपो के सामने शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दयाबांस पहाड़ निवासी 28 वर्षीय दुलाल कुम्हार की मौत कोयला लदे मिनी हाइवा की चपेट में आने से हो गई। बताया गया कि दुलाल शहरपुरा से एक पार्टी में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद डिपो से जुड़े लोगों ने मामले को दबाने की कोशिश शुरू कर दी। मृतक के शव और खून के निशानों पर कोयला डस्ट डालकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और अवैध कोयला कारोबार को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
शव छिपाने के आरोप पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पांच घंटे धरना के बाद मिला 9 लाख मुआवजा
शनिवार सुबह हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और मृतक के परिजन घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना में शामिल हाइवा को पास के दूसरे डिपो में छिपा दिया गया ताकि पुलिस कार्रवाई से बचा जा सके। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि इलाके में लंबे समय से अवैध कोयला डिपो संचालित होने की शिकायतें प्रशासन को दी जाती रही हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत समिति सदस्य उमेश चौधरी ने जनवरी 2026 में ही उपायुक्त और जिला खनन पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी थी। मामले को लेकर करीब पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला। भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुम्हार और सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी की मौजूदगी में प्रशासन और डिपो संचालकों के बीच वार्ता हुई। अंततः मृतक की पत्नी फूलकुमारी देवी को पांच लाख रुपये नकद और चार लाख रुपये चेक के माध्यम से कुल नौ लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी।
Breaking
- पत्नियां जिंदा, तीसरी की तैयारी! दूल्हे की शादी में पुलिस ने लगाई ‘ब्रेक’, बोला- बस कर मंजर भाई! पढ़िए पूरी कहानी ……
- धनबाद मेयर ने रोकी ओबी डंपिंग! झरिया में मारपीट-फायरिंग, जानें पूरी घटना
- बोकारो लेक रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में बीएसएल कर्मी समेत 3 गंभीर घायल
- 6 लाख का आम ट्रक खाक, तीन दुकानें राख! बोकारो की दुंदी बाग मंडी में आग से हड़कं।जानिए कैसे लगी आग
- धनबाद : अवैध खनन के विरोध की कीमत या बड़ी साजिश? बाघमारा के ग्रामीणों ने दी रणधीर वर्मा चौक पर आंदोलन की चेतावनी
- डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने 24 घंटे के अंदर बरही हत्याकांड का किया खुलासा : हत्यारा जीजा का खेल उजागर
- पाकुड़ में मौत का तांडव:दो की मौत तीन दर्जन घायल ! पढ़िए शहनाइयों की गूंज अचानक कैसे मातम में बदली?
- क्या सच में गिरिडीह के कोयला तस्कर हैं सबसे ‘स्मार्ट’? बैलगाड़ी वाला खेल जानकर चौंक जाएंगे आप
Sunday, June 14

