वैशाली में मॉर्निंग वॉक बना मौत का जाल! जमीनी विवाद में किराना दुकानदार को मारी 3 गोलियां
वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना आरएन कॉलेज के पास की बताई जा रही है। घायल की पहचान महनार निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो हाजीपुर में किराए के मकान में रहकर किराना दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि जितेंद्र सिंह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
सीने और हाथ में लगी गोलियां, पुलिस जमीनी विवाद के एंगल से कर रही जांच
घायल जितेंद्र सिंह को तीन गोलियां लगी हैं, जिनमें एक गोली सीने में और दो गोलियां हाथ में लगी हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जितेंद्र सिंह का कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और खुलेआम गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई हैं।के निकट की है।
Breaking
- Alf Casino Gyors‑Játék Útmutató: Mesteri Rövid, Magas‑Intenzitású Ülések Alf Online Casino‑val
- Oscar Spin Casino – Juego Rápido para el Jugador de Golpes Rápidos
- BDMBet: Rýchle výhry a okamžité vzrušenie pre intenzívneho hráča
- AviaMasters: Das High‑Fly Crash Game für schnelle, hochintensive Sessions
- Migliori casino non AAMS: analisi approfondita delle licenze
- Exploring Achievements and Milestones at Lemon Casino Nederland
- Mostbet 2026: Qaydalar və Şərtlər üzrə Bələdçi
- Best Canadian Online Casino Payment Options for Players
Friday, August 14

