कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया ‘मेजर’, पूछताछ में 100+ बैंक खातों और आतंकी लिंक का खुलासा
धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिन्स खान गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अहम सदस्य सैयद अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेजर गैंग का तकनीकी और वित्तीय मास्टरमाइंड था, जो वर्चुअल नंबर, धमकी भरे कॉल और रंगदारी की रकम को हवाला, बैंक ट्रांसफर और बिटकॉइन के जरिए पहुंचाने का काम करता था। पूछताछ में उसने तीन दर्जन से अधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस जांच में 100 से ज्यादा बैंक खातों के जरिए लेन-देन का खुलासा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि गैंग का नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है और इसका कनेक्शन पाकिस्तान तक जुड़ा हुआ है, जहां प्रिन्स खान के छिपे होने की बात कही जा रही है।
🔴 “प्रिन्स खान को पैसा भेजना मतलब आतंकवाद को फंडिंग” – SSP की सख्त चेतावनी
धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने साफ चेतावनी दी है कि अब प्रिन्स खान को किसी भी तरह का पैसा भेजना सीधे तौर पर आतंकवाद को आर्थिक मदद देने के बराबर माना जाएगा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि प्रिन्स खान दुबई से भागकर पाकिस्तान में शरण लिए हुए है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ चुका है। मेजर ने यह भी बताया कि गैंग में दरार पड़ चुकी है और पाकिस्तान जाने को लेकर मतभेद के बाद उसे अलग कर दिया गया था। इसके बावजूद गैंग का नेटवर्क सक्रिय है और गोपी खान, ऋत्विक खान और अन्य रिश्तेदार इसके संचालन में लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, पहले हर महीने करीब एक करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली होती थी। एसएसपी ने व्यापारियों से अपील की है कि वे डरकर पैसा न दें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Breaking
- 1 win giris mobil tətbiq və veb versiya bələdçisi
- Jetton Казино онлайн – что представляет собой игровая платформа
- Казино Sultan Games – Честная игра и лицензия
- Vegas Plus casino en ligne France – site officiel
- Pin Up Казино – Официальный сайт Пин Ап вход на зеркало (2026)
- 7к казино отзывы игроков
- Rolldorado Casino en España – bonos, promociones y recompensas para jugadores
- Rolldorado Casino en el mercado español – funciones de la plataforma y experiencia de juego
Wednesday, August 26

