सुदामडीह का मुंगेरी खटाल बना अवैध कोयला सिंडिकेट का ‘सेफ ज़ोन’, दिन-दहाड़े चल रहा खेल
धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित मुंगेरी खटाल इन दिनों अवैध कोयला कारोबार का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यहां संगठित गिरोह के जरिए बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी कर उसे ट्रकों और छोटे वाहनों के माध्यम से बाहर सप्लाई किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल दिन के उजाले में संचालित हो रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार की जानकारी संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं न कहीं सिस्टम की लापरवाही या मिलीभगत इस पूरे नेटवर्क को संरक्षण दे रही है। कोयला चोरी से जुड़े इस सिंडिकेट ने इलाके में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है, जिससे स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लगातार बढ़ते इस अवैध कारोबार ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
धमकियों के साये में जी रहे लोग, ‘सोनारडीह टंडाबारी’ जैसी बड़ी घटना की आशंका से दहशत
मुंगेरी खटाल में फल-फूल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले स्थानीय लोगों और पत्रकारों को धमकियां मिलने की बात सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि इस सिंडिकेट के खिलाफ बोलना अब खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि इसमें शामिल लोग काफी प्रभावशाली और संगठित हैं। वहीं, अवैध खनन के कारण जमीन धंसने, आग लगने और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो ‘सोनारडीह टंडाबारी’ जैसी बड़ी घटना दोबारा हो सकती है, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, इस अवैध कारोबार से सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून का राज स्थापित हो सके और लोगों को भयमुक्त वातावरण मिल सके।
Breaking
- JSSC खोरठा भर्ती: 17 में 11 चयनित राधा गोविंद से, चर्चा के बीच शिक्षा विभाग की जांच जारी
- Bokaro Cyber Fraud: HI लिखते ही 82 वर्षीय बुजुर्ग से ₹7.65 लाख की ठगी, 40 दिन में लौटे ₹7 लाख
- मनरेगा में रामगढ़ ने रचा इतिहास! पूरे झारखंड में नंबर-1, 6 टन आम का हुआ विदेश निर्यात
- Bokaro Triple Murder: सनकी पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के 3 लोगों को काट डाला, आरोपी कैसे हुआ गिरफ्तार और क्या थी खूनी वारदात की वजह? पढ़िए पूरी दास्तान
- Bihar News: बेतिया में विजिलेंस का बड़ा धमाका! 15 हजार की घूस लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार
- पटना जाते समय नगर परिषद के EO विमल कुमार की हत्या, सड़क पर रोककर बेरहमी से हमला; जांच में जुटी पुलिस
- धनबाद: बंद BCCL भवन में 150 करोड़ का फर्जी लॉटरी सिंडिकेट पकड़ा, 9 प्रिंटर जब्त
- रामगढ़ की बदलेगी पहचान! जिमखाना क्लब एंड रिसॉर्ट का ग्रैंड रिलॉन्च, खेल, लग्जरी और वेडिंग की विश्वस्तरीय सुविधाएं
Friday, August 7
