चाईबासा के सारंडा जंगल में मुठभेड़, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा अंतर्गत टोंटो क्षेत्र के भीषण पहाड़ी और घने सारंडा जंगल में बुधवार सुबह बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान 209 बटालियन के जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी फायरिंग शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ कुख्यात 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हो रही है। जंगल में रुक-रुक कर गोलियों की आवाज गूंज रही है, जिससे पूरा इलाका दहशत में है। सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं और ऑपरेशन लगातार जारी है। इलाके की भौगोलिक स्थिति कठिन होने के कारण अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन जवान पूरी मजबूती से डटे हुए हैं।
🟥 5000 जवानों ने बनाया घेरा, नक्सल मुक्त अभियान के बीच बढ़ी टेंशन
सारंडा और कोल्हान क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सुरक्षा बलों ने बड़ा रणनीतिक घेराबंदी अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि CRPF, झारखंड जगुआर और कोबरा की कई बटालियन के करीब 5000 जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। हालांकि, गृह मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय द्वारा 31 मार्च 2026 तक सारंडा को नक्सल मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब भी इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां जारी हैं। हाल ही में गोइलकेरा में पुलिस मुखबिरी के शक में एक पूर्व नक्सली की हत्या ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इसी के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबल अब आर-पार की रणनीति के तहत पूरे इलाके को नक्सल मुक्त करने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं।
Breaking
- Play regal Casino : L’Expérience Ultime de Slots Quick‑Hit
- VegasHero Nederland: wat je moet weten
- VegasHero Casino bonus gids: welkomstbonus, gratis spins en inzetvereisten
- VegasHero registratie stappen: zo maak je een account aan
- VegasHero promocode: volledige bonusgids voor Nederlandse spelers
- VegasHero login gids: stap‑voor‑stap overzicht voor Nederlandse spelers
- 1 win giris mobil tətbiq və veb versiya bələdçisi
- Jetton Казино онлайн – что представляет собой игровая платформа
Wednesday, August 26

