🔴 हजारीबाग का ‘कोयला अंडरवर्ल्ड’ रात में ‘सत्य का उजाला’, दिन में सिस्टम अंधा?
हजारीबाग इन दिनों कोयले के नहीं, कोयला साम्राज्य के लिए चर्चा में है।
दिन में खदानें सांस लेती हैं…
और रात होते ही सड़कें ट्रकों से कराहने लगती हैं।
चरही, उरीमारी और बड़कागांव इलाकों में फैला यह खेल अब चोरी नहीं, बल्कि पूरा सत्य…..प्रकाश का मैनेजमेंट सिस्टम बन चुका है —
आंखों में धूल झोंक कर अवैध खनन से लेकर सप्लाई तक फैला है
सूत्रों की मानें तो इस पूरे ‘काले कारोबार’ की छड़ी घूमती है एक ऐसे किरदार के हाथ में, जिसे इलाके में लोग
“सत्य… प्रकाश” के नाम से जानते हैं।
नाम में सत्य है…
काम में सिर्फ अंधेरा।
बताया जाता है कि वही इस अंडरवर्ल्ड का “रिंग मास्टर” है —
जिसके इशारे पर खदानें खुलती हैं,
ट्रक दौड़ते हैं और सिस्टम की आंखों में धूल झोंकता है
🚛 दिन में खुदाई, रात में उड़ान
चरही के इंद्रा, चनारो, जरवा, गांधोनिया और तापिन साउथ इलाके अब
अवैध खनन के एक्सप्रेस ज़ोन बनते जा रहे हैं।
दिन में अवैध कोयला को काटा जाता है
शाम होते ही ट्रक सजते हैं
और रात में कोयला ऐसे उड़ता है
जैसे किसी शादी की बारात निकल रही हो।
जानकार बताते हैं कि
👉 रोज़ाना 50 से ज्यादा गाड़ियां
👉 बिहार, यूपी और बंगाल तक
इस ‘काले सोने’ की सप्लाई कर रही हैं।
स्थानीय प्लांट भी इस “अंधेरी रोटी” से पेट भर रहे हैं।
⛏️ बंद खदानें भी उठ बैठीं
उरीमारी के असवा, कठरवा और कई बंद पड़ी खदानें
कागजों में बंद हैं…
पर जमीन पर पूरी तरह चालू।
जहां पहले सन्नाटा था,
अब रात में मशीनें गुनगुनाती हैं
और ट्रक लोरी की जगह
गड़गड़ाहट सुनाते हैं।
बंद खदानें भी पूछ रही होंगी –
“हमें किसने जगा दिया?”
🕹️ कोड, सिग्नल और सेटिंग
सूत्र बताते हैं कि यहां सब कुछ कोड भाषा में चलता है।
सिग्नल मिला नहीं कि
गाड़ियां ऐसे भागती हैं
जैसे पुलिस पीछे हो।
स्थानीय स्तर पर सत्य… प्रकाश एक नहीं अनेकों “पार्टनर” भी बताए जाते है
जो ज़मीन पर रहकर
खनन, ट्रांसपोर्ट और सप्लाई
तीनों संभालता है।
यानी
ऊपर से आदेश,
नीचे से ऑपरेशन।
❓ सबसे बड़ा सवाल —
❗ सवाल जो जवाब मांगते हैं
👉 इस अवैध कोयला साम्राज्य पर ब्रेक कब लगेगा?
👉 क्या सिस्टम कभी “रिंग मास्टर” तक पहुंचेगा?
👉 या फिर सत्य… प्रकाश यूं ही
अंधेरे में उजाले का ड्रामा करता रहेगा?
कहानी यहीं खत्म नहीं होती…
इस काले साम्राज्य के
मोहरे कौन हैं?
नाम कौन बदलता है?
इशारा कौन करता है?
सत्य… प्रकाश और उसके नेटवर्क की पूरी ‘कुंडली’
अगले अंक में…
(जारी रहेगा… ⏳🔥)

