🟥 “सोने की लूट का मास्टरमाइंड जंगल में धराया, पुलिस से मुठभेड़ के बाद घायल”
चाईबासा के नोवामुंडी क्षेत्र के जंगल आज किसी फिल्मी सीन की तरह गूंज उठे, जब पुलिस और बैंक लूट के मास्टरमाइंड के बीच आमना-सामना हो गया। ओडिशा के बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करीब पांच करोड़ रुपये के सोने और आठ लाख नकद की लूट करने वाला मुख्य आरोपी सीपु कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, बड़बिल पुलिस आरोपी को बिहार के पीपरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर ओडिशा ले जा रही थी। रास्ते में उसने चाईबासा के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के टांकुरा गांव के पास जंगल में लूट का सोना छुपाने की बात कही। जैसे ही पुलिस टीम आरोपी को जंगल में लेकर पहुंची, उसने वहां पहले से छुपाकर रखी गई बंदूक निकाल ली और पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए क्योंझर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड के तार पहले ही झारखंड से जुड़ चुके हैं और धनबाद से दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
🟥 “जंगल बना जुर्म की कहानी का अड्डा, बैंक लूट का सरगना पुलिस की गोली से ढेर होने से बचा”
बड़बिल बैंक लूट कांड ने झारखंड और ओडिशा पुलिस को लंबे समय से उलझा रखा था। आखिरकार पुलिस को बड़ी कामयाबी तब मिली, जब मास्टरमाइंड सीपु कुमार को बिहार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि लूट का सोना उसने चाईबासा के नोवामुंडी क्षेत्र के जंगल में छुपा रखा है। आज सुबह पुलिस टीम जब उसे जंगल में लेकर पहुंची, तो उसने मौके का फायदा उठाकर छुपाई हुई पिस्टल निकाल ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से उसकी कोशिश नाकाम हो गई और जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। फिलहाल आरोपी को क्योंझर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और पुलिस उससे लूट के बाकी राज उगलवाने की तैयारी में जुटी है।
Breaking
- Jamtara Well Mystery: कुएं से मिली 3 Dead Bodies, Murder या Accident? Police Investigation On
- Vaishali Breaking: फूस के घर से आई मासूम की चीख, ग्रामीणों ने दरिंदे को पकड़ा
- Garhwa Crime News: अंधविश्वास में मासूम की बलि, वार्ड पार्षद बना कातिल, Dog Squad से खुला राज
- Koderma Mine Accident: 24 घंटे बाद भी NDRF की तलाश जारी, बंद खदान में डूबी महिला को लेकर सड़क पर मचा बबाल
- Chaibasa Girl Death in Ranchi Campus: उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की छात्रा ने लगाई फांसी, वजह बनी रहस्य
- Police vs MLA Controversy: विधायक श्वेता सिंह के बयान पर भड़का पुलिस परिवार, Bokaro में Protest की तैयारी
- Coal Theft Violence: कोयला चोरों ने महिला होमगार्ड को पीटा, खदान गेट पर मजदूरों का Protest | Bermo News
- Shaadi Se Safar Tak: बलिया से धनबाद लौट रही स्कॉर्पियो की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, खुशियां बदलीं मातम में | Aurangabad Accident
Sunday, April 19

