🟡 सेलेब्रिटी चमक में डूबी कमाई! जमशेदपुर में निवेश ठगी का बड़ा खुलासा
जमशेदपुर में 15% मासिक रिटर्न के झांसे में आकर दो लोगों ने लाखों रुपये निवेश किए, लेकिन न लाभ मिला न पैसा लौटा। सेलेब्रिटी प्रचार के भरोसे किए गए निवेश ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। कोर्ट के आदेश पर कंपनी, उसके डायरेक्टरों और कलाकारों पर केस दर्ज हुआ है।करोड़ों की ठगी करने वाली गाजियाबाद की मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ जमशेदपुर में गबन का एक और मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में दायर शिकायत के आधार पर साकची थाने में फिल्म अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर सहित कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह, उनकी पत्नी प्रियंका सिंह और जमशेदपुर शाखा प्रबंधक शिव नारायण पात्रो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। यह मामला बर्मामाइंस निवासी जसपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने कंपनी में आठ लाख रुपये निवेश किए थे और हर माह 15 प्रतिशत ब्याज का वादा किया गया था, लेकिन न ब्याज मिला और न ही मूलधन लौटाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
🟡 बॉलीवुड के नाम पर ठगी! जमशेदपुर में करोड़ों के निवेश का खेल उजागर
फिल्मी कलाकारों के विज्ञापन दिखाकर लोगों से निवेश कराया गया। पीड़ितों का आरोप है कि पैसा लेने के बाद कंपनी के अधिकारी गायब हो गए। विरोध करने पर धमकी और मारपीट की गई।
🟡 15% मुनाफे का सपना दिखाकर 25 लाख की ठगी, सेलेब्रिटी प्रचार बना हथियार
मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड पर निवेशकों को झूठा भरोसा दिलाकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप है। अब पुलिस जांच में जुट गई है।
Breaking
- राशन लेने निकले मजदूर की जिंदगी ट्रेलर ने छीनी, NH-32 का पितकी गेट बना मौत का मोड़
- “गढ़वा : बंद घर में मां-बेटे की मौत,पति गुजरात में! आखिर घर में क्या मिला जिससे देखकर पुलिस भी रह गई हैरान”
- साहिबगंज में दर्दनाक हादसा – पुलिस जवान समेत 3 की मौत, एक गंभीर… क्या हुआ रास्ते में?
- CCL गिद्दी सी में CBI का बड़ा एक्शन: परशुराम चौधरी के घर पहुंचते ही मचा हड़कंप, खुलेंगे कई दबे राज!
- सोशल मीडिया नेता क्या आपको बेच रहे हैं? कॉकरोच पार्टी के असली इरादे! | दैनिक स्टेट
- “तड़के 4 बजे गूंजी दो गोलियां… सीने में फंसी गोली, पत्नी की चीख से पड़ोसियों का जिस्म कांप गया! धनबाद के जामाडोबा में अवैध धंधों की जंग का भीषण चेहरा!”
- झारखंड :गांवा बाजार की चप्पल कांड में होगी “कॉकरोच गैंग” की एंट्री? सोशल मीडिया के जासूस हुए एक्टिव!
- धनबाद में आधी रात क्यों गूंजी गोलियां? कतरास में कोयला के वर्चस्व की जंग में 3 घायल — पढ़िए पूरी खबर
Sunday, May 31

