ड्यूटी से लौटते वक्त मौत का सफर, नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के जेई समेत दो की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरपुर जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। देवरिया थाना क्षेत्र के एकमा इलाके में अनियंत्रित कार सीधे नहर में जा गिरी। इस हादसे में बिजली विभाग के जेई और एक अन्य कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नहर में गिरी कार को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों शवों को बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान शन्नी कुमार और अफजल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बिजली विभाग में कार्यरत थे और किसी कार्य से लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
🔴 रात के सन्नाटे में गूंजा हादसे का शोर, एकमा में नहर बनी काल, दो जिंदगियां लील गई
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा देर रात हुआ, जब सड़क पर आवाजाही कम थी। कार अचानक अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों ने जब कार को नहर में गिरते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और अंधेरा हादसे की वजह मानी जा रही है। कार नहर में पलट गई, जिससे अंदर फंसे दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। बिजली विभाग के कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है।
Breaking
- National Casino Mobile Sessions: How Short, Repeated Visits Shape Real Play
- Zahlungsmethoden für Sportwetten ohne Lugans im Vergleich
- Goldenbet Casino Built Around Player Safeguards
- Spinaud Casino: Features, Limits and Player Suitability
- 88 Fortunes Casino Slot Games Built Around Payments That Work
- Crazy Time Welcome Bonuses for Three Player Types
- Bonusrunden in neuen paysafecard Casinos mit schnellen Einzahlungen
- Swish utan konto i casinon – snabb onboarding och vardaglig användbarhet
Tuesday, November 10
