मजदूर की मौत बनी आग का कारण! हाजीपुर की सोना बिस्कुट फैक्ट्री में बवाल, आगजनी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप
वैशाली जिले के हाजीपुर में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया जब औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित सोना बिस्कुट फैक्ट्री में काम कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर फैलते ही फैक्ट्री परिसर में मौजूद अन्य मजदूर उग्र हो गए और देखते ही देखते फैक्ट्री में आगजनी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। इसी गुस्से में आकर मजदूरों ने फैक्ट्री के कुछ हिस्सों में आग लगा दी और मशीनों को नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल मृत मजदूर की पहचान की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों में दहशत का माहौल है, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Breaking
- पत्नियां जिंदा, तीसरी की तैयारी! दूल्हे की शादी में पुलिस ने लगाई ‘ब्रेक’, बोला- बस कर मंजर भाई! पढ़िए पूरी कहानी ……
- धनबाद मेयर ने रोकी ओबी डंपिंग! झरिया में मारपीट-फायरिंग, जानें पूरी घटना
- बोकारो लेक रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में बीएसएल कर्मी समेत 3 गंभीर घायल
- 6 लाख का आम ट्रक खाक, तीन दुकानें राख! बोकारो की दुंदी बाग मंडी में आग से हड़कं।जानिए कैसे लगी आग
- धनबाद : अवैध खनन के विरोध की कीमत या बड़ी साजिश? बाघमारा के ग्रामीणों ने दी रणधीर वर्मा चौक पर आंदोलन की चेतावनी
- डीएसपी राधा प्रेम किशोर ने 24 घंटे के अंदर बरही हत्याकांड का किया खुलासा : हत्यारा जीजा का खेल उजागर
- पाकुड़ में मौत का तांडव:दो की मौत तीन दर्जन घायल ! पढ़िए शहनाइयों की गूंज अचानक कैसे मातम में बदली?
- क्या सच में गिरिडीह के कोयला तस्कर हैं सबसे ‘स्मार्ट’? बैलगाड़ी वाला खेल जानकर चौंक जाएंगे आप
Saturday, June 13
