🟥 शराब की सूचना बनी संग्राम की वजह! जहानाबाद में छापेमारी करने गई उत्पाद टीम पर पथराव, 7 घायल
जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव की नट टोली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शराब मिलने की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। छापेमारी के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया और ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी समेत कुल 7 लोग घायल हो गए। घायल सभी लोगों को तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार, उत्पाद विभाग को इलाके में अवैध शराब के भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी।
हमले के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Breaking
- Simsinos Casino: Quick Wins and Fast‑Paced Play for the Modern Slot Lover
- Why My SpinFormula Deposit Was Declined by My Bank
- SpinFormula Game Won’t Load: Network vs Browser Issues
- Blunt Spin Casino Login Security Guide for Australian Players
- BluntSpin bonus guide for Australian players
- Dingospin Casino Login – Step‑by‑Step Registration Guide for Australian Players
- Vegastars Casino: Quick‑Fire Wins for the Modern Mobile Gamer
- Casino Lab Casino: Snelle Winsten en Hoog‑Intensieve Spelletjes
Thursday, August 13
