🔴 पान की दुकान बना रणभूमि! JMM नेता पर पेट्रोल डालकर तीन लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप
धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। डिगवाडीह इलाके में पान की दुकान को लेकर हुए झगड़े के बाद दबंग जेएमएम नेता मदन राम पर अपने ही चचेरे भाई समेत तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है।
मंगलवार देर रात हुई इस घटना में मदन राम ने उत्सव राम, विवेक राम और विनायक गुप्ता पर गुमटी में रखे पेट्रोल को उड़ेलकर आग लगा दी। अचानक भड़की आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उत्सव राम की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर वर्षों से दुश्मनी चल रही थी और पहले भी कई बार जानलेवा हमले की कोशिश की जा चुकी है।बुधवार को जोड़ापोखर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
🔴 जमीन विवाद बना आग का गोला! रिश्तेदारों को जलाने का आरोप, धनबाद में हड़कंप
धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। डिगवाडीह स्थित पान की दुकान पर हुए मामूली विवाद के बाद जेएमएम नेता मदन राम पर अपने ही चचेरे भाई और दो अन्य लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगा है।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
Breaking
- बोकारो : बालीडीह के किस प्लांट को पहुंच रहा अवैध कोयला? पूरा नेटवर्क उजागर पढ़िए संगठित गिरोह की पूरी कहानी
- रजरप्पा माता का चमत्कार या किस्मत? पटना के श्रद्धालु मौत के मुँह से बचे, गिरिडीह के जीटी रोड पर हुआ भीषण हादसा!
- कार से निकली 19 किलो चांदी! पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश… फिर क्या हुआ?
- जेल की दीवार से निकली मौत की साजिश! प्रिंस खान के भाई ने दो शूटरों को भेजा धनबाद, फिर जो हुआ वो…
- “10 रुपये का लालच… फिर मासूम के साथ हैवानियत ! लखीसराय की घटना सुन कांप उठेंगे आप”
- माँ के प्रेम प्रसंग से नाराज बेटे ने दोस्तों संग रची खौफनाक साजिश, जंगल में दफन मिला गुड्डू मुंडा का शव!
- रामगढ़:हरिद्वार की नाबालिग लड़की को लाकर कराया जा रहा था निकाह,मौलवी समेत 2 हिरासत में, देर रात थाने में मचा हड़कंप
- बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए दौड़ेगी नई ट्रेन! गिरिडीह-नवादा रेल लाइन पर रेलवे की बड़ी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
Tuesday, May 26

