🟥 सीवान सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन
सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही धमकी की सूचना पुलिस को मिली, नगर थाना की पुलिस और ट्रैफिक डीएसपी मौके पर पहुंच गए और पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
सिविल कोर्ट परिसर में खड़ी सभी गाड़ियों की सघन तलाशी ली जा रही है। कोर्ट आने-जाने वाले वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी संदिग्ध वस्तु को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और सर्च अभियान जारी है।
🟥 कोर्ट परिसर में बम की अफवाह या बड़ी साजिश? सीवान पुलिस अलर्ट मोड में
विवरण:
सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। नगर थाना पुलिस के साथ ट्रैफिक डीएसपी खुद सर्च अभियान की निगरानी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक धमकी की सूचना मिलने के बाद कोर्ट परिसर के हर कोने की जांच की जा रही है। पार्किंग में लगी गाड़ियों की तलाशी के साथ-साथ कोर्ट के अंदर भी सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है।प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कोई शरारती तत्व है या किसी बड़ी साजिश की आशंका है।
Breaking
- Koderma Kidnapping Case: 24 घंटे में बालक बरामद, शादी के दबाव के लिए रची गई थी साजिश
- एक खाते में छुपा साइबर खेल : रामगढ़ से चला ठगी का जाल, 274 शिकायतों के बाद 4 गिरफ्तार
- Bihar breking: खगड़िया हादसा : ट्रक–ऑटो टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत, CISF जवान भी शामिल
- हेसला पंचायत में 222 एकड़ का रहस्य : NTPC – JIADA के नाम पर बिना दस्तावेज बेदखली से हड़कंप
- Ranchi Murder Case: बेटी ने रची मां की हत्या, Doranda से 3 गिरफ्तार, कब्रिस्तान से निकला शव
- धनबाद में ‘मेजर’ रिमांड पर: प्रिंस खान गैंग के सफेदपोश कनेक्शन का होगा बड़ा खुलासा?
- Chaibasa Encounter News: सारंडा जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, 5000 जवानों ने घेरा
- Garhwa Wedding Murder: चश्मा को लेकर विवाद में युवक की हत्या, Barati ने पीट-पीटकर ली जान | Jharkhand News
Thursday, April 30
