रिपोर्ट: प्रिंस वर्मा
मां छिन्नमस्तिके के दर पर पहुंचे नौसेना प्रमुख, रजरप्पा में बोले— “यहां आकर आत्मिक सुकून मिलता है”
झारखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर में भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मां छिन्नमस्तिके की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचते ही उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि रजरप्पा मंदिर में आकर जो आत्मिक शांति और सुकून मिलता है, वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह मां की कृपाही है कि जब भी मन का बुलावा आता है, वह अनायास यहां खिंचे चले आते हैं। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में पहुंचकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
🟥 आस्था के संग सुरक्षा का संदेश: रजरप्पा से नौसेना प्रमुख का एलान— “भारत की रक्षा पूरी तरह मजबूत हाथों में”
रजरप्पा मंदिर में दर्शन के बाद नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और अच्छे हाथों में है। भारत की ओर बुरी नजर से देखने वालों की खैर नहीं। जल सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश की भौगोलिक संरचना में लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा जल क्षेत्र से जुड़ा है और जहां-जहां भारतीय नौसेना तैनात है, वहां पूरी सतर्कता और मजबूती के साथ निगरानी रखी जा रही है। भारत हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

