सारंडा के जंगल में गोलियों की गूंज: नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, कई ढेर
चाईबासा जिले के कुख्यात सारंडा जंगल एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से थर्रा उठे। गुरुवार सुबह छोटानागरा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने खुद को घिरता देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ काफी देर तक चली, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। घटनास्थल से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
आईजी ऑपरेशन माइकल राज ने पुष्टि की है कि नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है और इलाके में अब भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।
🔥 मिसिर बेसरा गैंग के गढ़ में घुसी पुलिस! सारंडा में माओवादी नेटवर्क को तगड़ा झटका
सारंडा और कोल्हान क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता रहा है, लेकिन इस बार सुरक्षाबलों ने माओवादी नेटवर्क पर सीधा हमला किया है।
जानकारी के मुताबिक, इलाके में शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल समेत कई दस्ता सदस्यों की गतिविधियों की इनपुट मिली थी। इसी के बाद सुरक्षाबलों ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया।
मुठभेड़ के दौरान नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने की कोशिश में रहे, लेकिन सुरक्षाबलों की रणनीति भारी पड़ी। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई नक्सलियों की कमर तोड़ने वाली साबित होगी।
🔥 नक्सलियों की फायरिंग, जवानों की रणनीति भारी: सारंडा ऑपरेशन से कांपा माओवादी संगठन
चाईबासा के सारंडा जंगल में जारी मुठभेड़ ने नक्सली संगठन की नींद उड़ा दी है। नक्सलियों की ओर से अचानक फायरिंग शुरू की गई, लेकिन सुरक्षाबलों ने संयम और रणनीति के साथ जवाब दिया।
आईजी ऑपरेशन मुख्यालय के अनुसार, नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
सुरक्षाबल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं सूत्र के अनुसार पुलिस की इस कार्रवाई में मिसिर बेसरा गैंग के सुरक्षित ठिकाने में घुसी पुलिस गोलीबारी,कोबरा–झारखंड पुलिसका एक्शन में कई नक्सली मारे गए हथियार बरामद हुए है
Breaking
- Westace VIP-Programm vs. Konkurrenzprogramme
- NV Casino Trustpilot und Bewertungsübersicht
- Zombillion Cashback on Losses: How It Really Works
- Spinboss Best Time to Place Pre-Match Bets
- How to Win on DuffSpin: Tips, Strategies, and Reality Check
- Bison Casino Reverse Withdrawal Policy and Why It Matters
- Kan je storten bij Casoola zonder verificatie?
- How to Report Bugs or Fraud to Wincrown
Monday, September 28
