तीन दिन में ही उतर गया वर्दी का नकाब!
चैनपुर थाना प्रभारी ACB के जाल में, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी
गुमला जिले के चैनपुर थाना में महज तीन दिन पहले पदभार ग्रहण करने वाले थाना प्रभारी शैलेश कुमार का कार्यकाल शुरू होते ही खत्म हो गया। एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बचते हुए एसीबी की टीम आरोपी थाना प्रभारी को अपने साथ रांची लेकर रवाना हो गई।
ACB का साइलेंट ऑपरेशन: चैनपुर थाना प्रभारी रिश्वत लेते कैमरे में कैद, 72 घंटे में कुर्सी से सलाखों तक का सफर
गुमला में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को एसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप कर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। खास बात यह है कि शैलेश कुमार ने महज तीन दिन पहले ही थाना प्रभारी का पद संभाला था। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम बिना कोई बयान दिए सीधे रांची रवाना हो गडीई।
थाने में कानून की रखवाली या सौदेबाजी? गुमला में थाना प्रभारी पर रिश्वत का आरोप, ACB ने दबोचा
जिस कुर्सी पर बैठकर कानून का डर दिखाया जाता है, उसी कुर्सी से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। गुमला जिले के चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, एसीबी को शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया गया था। तय रकम लेते ही टीम ने कार्रवाई कर दी। इस घटना से जिले के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

