पहले प्यार से बुलाया… फिर गला रेत दिया! 11 साल के सूरज की हत्या ने हिला दिया औरंगाबाद”
बिहार के औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा गरडी गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। 11 साल के मासूम सूरज कुमार की बेरहमी से हत्या कर उसका शव बोरे में भरकर मदार नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले मासूम को प्यार से बहला-फुसलाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। यह वारदात न सिर्फ एक हत्या है, बल्कि रिश्तों पर लगा खून का दाग भी है, क्योंकि आरोपी कोई और नहीं बल्कि बच्चे का चचेरा भाई निकला। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, हर आंख नम है और हर जुबां पर एक ही सवाल—क्या दुश्मनी का बदला मासूम की जान लेकर लिया जाएगा?
🔴 खेलने निकला था सूरज… बोरे में मिली लाश! जमीनी विवाद ने छीनी मासूम की जिंदगी”
सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद 11 वर्षीय सूरज कुमार घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के सदस्य काम में व्यस्त थे। तभी अचानक वह गायब हो गया।
शाम ढलने लगी, खोजबीन शुरू हुई, लेकिन रात तक कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सच्चाई ऐसी सामने आई जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जमीनी विवाद की रंजिश में चचेरे भाई सोनू ने ही सूरज की हत्या कर दी। शव को बोरे में बंद कर मदार नदी के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया गया।
यह घटना बताती है कि कैसे आपसी रंजिशें अब मासूम जिंदगियों तक पहुंच चुकी हैं।
🔴 “रिश्ते ही बने कातिल! चचेरे भाई ने 11 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट”
राजा गरडी गांव में रिश्तों की मर्यादा उस वक्त टूट गई, जब एक चचेरे भाई ने ही अपने मासूम रिश्तेदार की जान ले ली। करीब 12 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, पहले हुए जमीनी विवाद और मारपीट की रंजिश में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। सलैया थाना पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है और एफएसएल टीम से वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। पुलिस यह येभी जांच कर रही है कि हत्या में कोई और तो शामिल नहीं था।
