ज्वेलरी शॉप में अब चेहरा ढककर एंट्री पर रोक, झारखंड पुलिस का सख्त निर्देश
ज्वेलरी दुकानों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए झारखंड पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अब राज्य के किसी भी ज्वेलरी शॉप में चेहरा ढककर—चाहे वह नकाब, हिजाब, बुर्का, घूंघट या मास्क हो—प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद पूरे राज्य में यह नियम लागू कर दिया गया है।
नकाबपोश अपराधियों की वारदात के बाद पुलिस अलर्ट, हिजाब–नकाब में ज्वेलरी शॉप जाना पड़ेगा भारी
बीते रविवार बोकारो में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश अपराधियों द्वारा लूट के असफल प्रयास के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी घटना के मद्देनज़र झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक सर्कुलर जारी कर सभी ज्वेलरी दुकानों में चेहरा ढककर आने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
हिजाब या नकाब में ज्वेलरी शॉप पहुंचे तो होंगे संदिग्ध, हो सकती है कानूनी कार्रवाई
धनबाद :बाघमारा थाना के औचक निरीक्षण के दौरान बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी आनंद प्रकाश ने स्पष्ट किया कि अब झारखंड की किसी भी ज्वेलरी दुकान में कोई पुरुष मास्क या नकाब पहनकर और कोई महिला हिजाब या घूंघट में प्रवेश नहीं कर सकती। चेहरा किसी भी तरह से ढका होने पर व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🟡 डीआईजी आनंद प्रकाश ने बताया कि यह फैसला किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सुरक्षा कारणों से लिया गया है। ज्वेलरी दुकानों में अपराध रोकने और ग्राहकों व दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। सभी जिलों की पुलिस को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Breaking
- बोकारो : बालीडीह के किस प्लांट को पहुंच रहा अवैध कोयला? पूरा नेटवर्क उजागर पढ़िए संगठित गिरोह की पूरी कहानी
- रजरप्पा माता का चमत्कार या किस्मत? पटना के श्रद्धालु मौत के मुँह से बचे, गिरिडीह के जीटी रोड पर हुआ भीषण हादसा!
- कार से निकली 19 किलो चांदी! पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश… फिर क्या हुआ?
- जेल की दीवार से निकली मौत की साजिश! प्रिंस खान के भाई ने दो शूटरों को भेजा धनबाद, फिर जो हुआ वो…
- “10 रुपये का लालच… फिर मासूम के साथ हैवानियत ! लखीसराय की घटना सुन कांप उठेंगे आप”
- माँ के प्रेम प्रसंग से नाराज बेटे ने दोस्तों संग रची खौफनाक साजिश, जंगल में दफन मिला गुड्डू मुंडा का शव!
- रामगढ़:हरिद्वार की नाबालिग लड़की को लाकर कराया जा रहा था निकाह,मौलवी समेत 2 हिरासत में, देर रात थाने में मचा हड़कंप
- बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए दौड़ेगी नई ट्रेन! गिरिडीह-नवादा रेल लाइन पर रेलवे की बड़ी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
Wednesday, May 27

