चाईबासा। कोल्हान में जंगली हाथी अब जंगल का नहीं, बस्ती का कानून चला रहे हैं। बीती दो रातों में हाथियों ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरे इलाके में दहशत का सन्नाटा फैल गया। नोवामुंडी में मंगलवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों को कुचलकर मार डाला, जबकि इससे एक रात पहले गोईलकेरा में भी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई।
🧠 खबर का विस्तार
जानकारी के अनुसार, जंगल से भटका जंगली हाथियों का झुंड रिहायशी इलाकों में घुस आया है और लगातार जानलेवा हमले कर रहा है।
2 दिनों में 7 मौतें
एक सप्ताह में दर्जनभर से अधिक लोगों की जान गई कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही हाथियों का आतंक बढ़ जाता है, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। खेत, सड़क और गांव—हर जगह हाथियों का डर पसरा हुआ है।
🔥 जनाक्रोश
लगातार हो रही मौतों के बाद लोगों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि— न तो हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जा रहा
न ही कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम सिर्फ कागजी कार्रवाई और खानापूर्ति
लोगों के बीच अब यह चर्चा आम हो चली है कि “हाथी तो बेकाबू हैं ही, वन विभाग खुद सफेद हाथी बन गया है।”
