जमशेदपुर के टेल्को में चलती कार में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग बुझाई, सभी लोग सुरक्षित।
जमशेदपुर के टेल्को इलाके में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना टेल्को वर्कर्स यूनियन ऑफिस के ठीक सामने की है, जहां राहगीरों ने देखते ही देखते कार से धुआं और फिर लपटें निकलती देखीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
🔥 गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई, लेकिन कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी हो सकती है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।

