दहेज की भूख ने छीनी दो जिंदगियां”
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले से एक बार फिर दहेज हत्या की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक गर्भवती महिला को जिंदा जलाकर मारने का गंभीर आरोप ससुराल पक्ष पर लगा है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और सनसनी का माहौल है।
👩🍼 तीन साल की शादी, तीन साल का जुल्म
मृतका नीतू कुमारी (29) की शादी करीब तीन वर्ष पहले अंगवाली निवासी विनोद रविदास से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास और अन्य ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर नीतू को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार समाज के स्तर पर समझौता भी कराया गया, लेकिन दहेज की मांग और प्रताड़ना नहीं रुकी।
🔥 रसोई में लगा दी आग
परिजनों के अनुसार 18 दिसंबर को नीतू कुमारी जब रसोई में खाना बना रही थी, तभी पीछे से उस पर आग लगा दी गई। इस भयावह घटना में वह 85 से 90 प्रतिशत तक झुलस गई। गंभीर अवस्था में उसे बीजीएच बोकारो में भर्ती कराया गया, जहां 1 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
⚖️ पति जेल, बाकी आरोपियों पर जांच
मायके पक्ष ने नीतू के पति विनोद रविदास,सास तेतरी देवी, और मामा ससुर कारू रविदास (साडम निवासी) पर जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मामले में पेटरवार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति विनोद रविदास को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
Breaking
- रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, कोयला ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी भीषण टक्कर ,बैंड-ताशा पार्टी के 7 सदस्यों की मौत
- मुंबई में ठगी, पैसा पहुंचा रामगढ़ के कुज्जू! 20% कमीशन वाले साइबर नेटवर्क का बड़ा खुलासा
- अग्निकांड के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा सवाल: रामगढ़ के संस्थान और प्रतिष्ठान कितने सुरक्षित? दैनिक स्टेट की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी बेनकाब
- 13 चोरी की बाइक के साथ 5 शातिर गिरफ्तार, धनबाद के कालूबथान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- NEET में नया ‘ड्रीम गैंग’! डॉक्टर बनाने का सपना बेचकर करोड़ो की वसूली, 30 गिरफ्तार
- लोहरदगा में अंधविश्वास के कारण रुका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने शव को दिया कंधा
- खूंटी जंगल में मुठभेड़: पुलिस की गोली से घायल हुआ PLFI कमांडर श्रवण दास, 7 उग्रवादी गिरफ्तार
- नापी में छल, मुआवजा घटा-बढ़ा, सालों बाद भी खाली हाथ — रामगढ़ के पश्चिम बोकारो की दर्दनाक विस्थापन कहानी
Friday, June 26

