“भूत-प्रेत के शक ने ले ली जान, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज”
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या अंधविश्वास और भूत-प्रेत के शक में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
🩸 यात्री शेड में मिली थी लाश
03 जनवरी 2026 को भवनाथपुर–केतार मुख्य मार्ग पर स्थित दुधमनिया घाट यात्री शेड के पास एक व्यक्ति की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान पलामू जिले के मुरमाकला निवासी रूखी रजवार के रूप में हुई।
👩🦱 पूछताछ में खुला राज
जांच के दौरान पुलिस ने पलामू जिले के उंटारी थाना क्षेत्र की रहने वाली सीता रजवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गहन पूछताछ में उसने अपने ममेरा साला मनोज रजवार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने—
2 देशी कट्टा
1 खाली खोखा (3.15 बोर)
1 जिंदा गोली (3.15 बोर)
बरामद किया।
🧿 अंधविश्वास ने बनाया हत्यारा
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले सीता रजवार की बेटी की मौत हो गई थी। गांव वालों के कहने पर वह सिंधीताली गांव की ओझा-गुणी मानमति कुंवर के पास पहुंची। वहां उसे बताया गया कि उसके घर के दक्षिण दिशा में रहने वाले व्यक्ति ने भूत-प्रेत के जरिए बेटी की जान ली है। मृतक रूखी रजवार भी ओझा-गुणी के काम से जुड़ा था, जिससे सीता को यह यकीन हो गया कि उसी की वजह से उसकी बेटी की मौत हुई।
🍺 शराब के नशे में दी गई हत्या को अंजाम
हत्या से पहले आरोपी मृतक को लूना बाइक पर बैठाकर गांव से निकले।
कांडी में शराब खरीदने के बाद केतार मार्ग होते हुए दुधमनिया घाट पहुंचे, जहां तीनों ने शराब पी। नशे की हालत में पहुंचते ही सीता रजवार ने रूखी रजवार को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी हथियार छुपाकर गांव लौट गए।
🚩 माओवादी कनेक्शन भी आया सामने
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में माओवादी पर्चा साटने का काम करते थे। उसी दौरान उन्हें सुरक्षा के नाम पर हथियार उपलब्ध कराए गए थे, जिनका इस्तेमाल इस हत्या में किया गया।
Breaking
- National Casino Mobile Sessions: How Short, Repeated Visits Shape Real Play
- Zahlungsmethoden für Sportwetten ohne Lugans im Vergleich
- Goldenbet Casino Built Around Player Safeguards
- Spinaud Casino: Features, Limits and Player Suitability
- 88 Fortunes Casino Slot Games Built Around Payments That Work
- Crazy Time Welcome Bonuses for Three Player Types
- Bonusrunden in neuen paysafecard Casinos mit schnellen Einzahlungen
- Swish utan konto i casinon – snabb onboarding och vardaglig användbarhet
Wednesday, November 11

