खेलो, चमको, आगे बढ़ो… सरकार तुम्हारे साथ है”
रांची। झारखंड की ‘द गोल मशीन’ कही जाने वाली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन के लिए अनुष्का की खुलकर सराहना की और कहा—
“नया साल आपके लिए नई ऊंचाइयों का साल बने, देश-दुनिया में झारखंड का नाम रोशन करें।”इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनुष्का को सम्मानित करते हुए स्पोर्ट्स किट भी भेंट की। अनुष्का ने अपने संघर्ष, अभ्यास और अंतरराष्ट्रीय अनुभव मुख्यमंत्री से साझा किए।
“आप खेल पर ध्यान दीजिए, चिंता सरकार करेगी”
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की मिट्टी में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
“आर्थिक तंगी किसी खिलाड़ी की प्रतिभा को नहीं रोक सकती। सरकार हर जरूरत में खिलाड़ियों के साथ खड़ी है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में बेहतर खेल माहौल और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
🏟️ रुक्का गांव में बनेगा खेल मैदान
मुख्यमंत्री ने ओरमांझी प्रखंड के रुक्का गांव में खेल मैदान विकसित करने का निर्देश रांची जिला प्रशासन को दिया। साथ ही अनुष्का के परिजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का भी आदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा—कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए, यही सरकार का संकल्प है।”
⚽ गरीबी से गोल मशीन बनने तक की कहानी
अनुष्का की सफलता के पीछे संघर्षों की लंबी कहानी है।
पिता दिलेश मुंडा दिव्यांग हैं, माता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार चलाती हैं।
इसके बावजूद, अनुष्का ने अपने जुनून और मेहनत से फुटबॉल की दुनिया में पहचान बनाई और आज वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की शान बन चुकी हैं।
🏆 कम उम्र, बड़ी उपलब्धियां
26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अनुष्का को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया
भूटान में SAFF U-17 टूर्नामेंट में 7 गोल, Player of the Tournament
नेपाल में SAFF U-16 चैंपियनशिप की उपविजेता टीम की सदस्य
मार्च में चीन में एशियन U-17 में भारत का प्रतिनिधित्व
वर्तमान में आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग में प्रशिक्षणरत
Breaking
- रांची में 18 माह की अदिति रहस्यमय तरीके से लापता, नाले से मिला मांस का टुकड़ा बढ़ा गया सस्पेंस
- Bihar: एक साथ 10 बच्चे गायब क्या है बाल आश्रय गृह का राज!
- Bihar:नालंदा में जमीन विवाद बना मौत का खेल! मांझी समुदाय के युवक की पीट-पीटकर हत्या से गांव में तनाव
- हजारीबाग में नकली NCERT किताबों का बड़ा खुलासा संगम बुक डिपो, ज्ञान भंडार-1 और ज्ञान भंडार-2 पर प्राथमिकी दर्ज
- इनायत सोनू बनकर रचा प्यार, शादी और धोखे का जाल! गढ़वा में युवती का बड़ा आरोप, धर्म परिवर्तन का दबाव !
- जमशेदपुर : डिमना रिसोर्ट में अचानक घुसे ग्रामीण… कमरे खुलते ही उड़ गए सबके होश, मचा बवाल!
- Bihar: कैमूर में सूटकेस से निकले इंसानी अंग, दो लाशों की खौफनाक कहानी
- धनबाद:अवैध कोयला डिपो के बाहर मौत…रातों-रात क्या छिपाया शव गया? राजगंज के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Tuesday, May 12

