उड़ीसा से बिहार तक गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब, टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
समलेश्वरी एक्सप्रेस से आया ‘नशे का सामान’, टाटानगर में आरपीएफ ने तोड़ी तस्करों की कमर
जमशेदपुर | टाटानगर रेलवे स्टेशन
रविवार की तड़के जब शहर सो रहा था, उसी वक्त टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की उड़नदस्ता टीम ने नशे के सौदागरों की नींद उड़ा दी।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आरपीएफ ने दो गांजा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 6.08 किलो अवैध गांजा बरामद किया।बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय नहीं, लेकिन स्थानीय “ब्लैक मार्केट” कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
🚆 ट्रेन से ‘नशे का नेटवर्क’
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्करी पूरी तरह सुनियोजित नेटवर्क के तहत की जा रही थी।आरपीएफ के अनुसार, आरोपी उड़ीसा के तुसरा से ट्रेन संख्या 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस के जरिए गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे।
योजना थी कि इसे पटना होते हुए बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में खपाया जाए।
👤 गिरफ्तार तस्करों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: शर्मा यादव ,सत्यनारायण साहनी दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रूपही टांड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
🛡️ सख्त निर्देश, त्वरित कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी के निर्देश पर की गई।आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को बरामद गांजा के साथ रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया है।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

