Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जमशेदपुर सेक्स रैकेट खुलासा: उलीडीह ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चार महिलाएं गिरफ्तार मोटर पंप चोरी के शक में मौत: क्या रांची का यही न्याय है? खूँटी में मशाल जुलूस: आदिवासी समाज ने सोमा मुंडा हत्याकांड पर आवाज उठाई” Manika Four Lane Road Dispute: सर्विस रोड की मांग पर दलित परिवारों पर केस, राजनीति गरमाई "स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पीएम मोदी बोले- 'युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल... AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: 'गरीबों का मकान तोड़ने के लिए जनता ने नहीं दिया वोट', मेयर रेखा गुप्ता क... BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया 'शिखर पुरुष'! नितिन नबीन की ताजपोशी तय, जानें चु... "इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों प... बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वा... गूगल मैप के 'धोखे' वाली जगह पर अब बनेगा ₹140 करोड़ का पुल! बरेली हादसे से सबक लेकर सरकार का बड़ा फैस...

Jharkhand: लोहरदगा में मालगाड़ी की चपेट में लाइनमैन की मौत नगजुआ में रेल रोको आंदोलन, राजधानी व मेमू सहित कई ट्रेनें घंटों रहीं ठप

मालगाड़ी की चपेट में लाइनमैन की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोकी लोहरदगा–रांची रेल लाइन

नगजुआ में रेल रोको आंदोलन, राजधानी व मेमू सहित कई ट्रेनें घंटों रहीं बाधित

झारखंड लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नगजुआ गांव निवासी रेलवे में एडहॉक पर कार्यरत लाइनमैन 50 वर्षीय वासुदेव उरांव की मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई मौत के बाद गुरुवार शाम इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नगजुआ रेलवे फाटक के पास लोहरदगा–रांची रेल लाइन को जाम कर दिया, जिससे कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
रेल लाइन रोके जाने के कारण लोहरदगा से रांची जाने वाली आरएल-6 मेमू, रांची–दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और रांची–सासाराम एक्सप्रेस घंटों तक विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। हजारों यात्री रांची के पिस्का और लोहरदगा के नगजुआ स्टेशन पर फंसे रहे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाइश के बाद रात 9:13 बजे ग्रामीण मान गए, जिसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका और राजधानी एक्सप्रेस, सासाराम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया।