बिहार में पहली बार पिंक बस सेवा की शुरुआत
नालंदा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने दिखाई हरी झंडी
महिलाओं की सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार में पहली बार पिंक बस सेवा की शुरुआत की गई। नव वर्ष के शुभ अवसर पर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बिहारशरीफ स्थित सरकारी बस स्टैंड से महिलाओं के लिए समर्पित दो पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये दोनों पिंक बसें प्रतिदिन बिहारशरीफ से दनियावा तथा बिहारशरीफ से शेखपुरा जिले के बरबीघा तक संचालित होंगी।
इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक रुहेल रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा, जदयू नेता गुलरेज अंसारी, भवानी सिंह, पार्टी प्रवक्ता धनंजय कुमार देव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पिंक बस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी भय के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा कर सकें। उन्होंने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
मंत्री ने बताया कि पिंक बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, आपातकालीन अलार्म और महिला कंडक्टर की व्यवस्था की गई है। साथ ही बसों में साफ-सफाई, आरामदायक सीटें और समय-सारिणी का विशेष ध्यान रखा गया है। भविष्य में जरूरत के अनुसार पिंक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
यह बस सेवा प्रमुख मार्गों पर संचालित की जाएगी, जिससे छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और घरेलू महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर सुबह और शाम के समय बस संचालन से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
पिंक बस सेवा शुरू होने पर महिलाओं ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया। छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब कॉलेज और कोचिंग जाने में उन्हें पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Breaking
- National Casino Mobile Sessions: How Short, Repeated Visits Shape Real Play
- Zahlungsmethoden für Sportwetten ohne Lugans im Vergleich
- Goldenbet Casino Built Around Player Safeguards
- Spinaud Casino: Features, Limits and Player Suitability
- 88 Fortunes Casino Slot Games Built Around Payments That Work
- Crazy Time Welcome Bonuses for Three Player Types
- Bonusrunden in neuen paysafecard Casinos mit schnellen Einzahlungen
- Swish utan konto i casinon – snabb onboarding och vardaglig användbarhet
Thursday, November 12
