आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, देवघर और कोडरमा में टाटा–हुंडई शोरूमों पर छापेमारी
आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। देवघर और कोडरमा जिले में ऑटोमोबाइल शोरूमों पर की गई इस छापेमारी से कारोबार जगत में हड़कंप मच गया है।
देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया चौक स्थित हुंडई शोरूम एवं टाटा मोटर्स के शोरूम में एसीबी की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने टाटा मोटर्स शोरूम के अंदर काफी देर तक कागजातों की गहन जांच की। इस दौरान लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, हिसाब–किताब की फाइलें तथा कंप्यूटर का सीपीयू जब्त कर अपने साथ ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि हजारीबाग और रांची एसीबी की संयुक्त टीम के करीब 10 अधिकारी देवघर पहुंचे थे और देर शाम से ही यह कार्रवाई शुरू की गई। एसीबी की टीम देवघर स्थित शगुन बैंक्विट के समीप संचालित टाटा मोटर्स-महिंद्रा शोरूम, देवघर–दुमका पथ पर स्थित नेक्सा शोरूम में भी पहुंची, जहां घंटों तक वित्तीय दस्तावेजों की जांच की गई।
इसी क्रम में एसीबी की टीम ने कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई की। यहां मोटोजेन द्वारा संचालित टाटा मोटर्स शोरूम पर छापेमारी कर कागजातों की गहन जांच की गई। छापेमारी के बाद एसीबी ने शोरूम को सील कर दिया। जांच के दौरान शोरूम से लेन-देन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, हिसाब-किताब की फाइलें और कंप्यूटर का सीपीयू जब्त किया गया।
कोडरमा में भी हजारीबाग और रांची एसीबी की संयुक्त टीम के लगभग 10 अधिकारी देर शाम रांची-पटना रोड स्थित शगुन बैंक्विट परिसर में संचालित टाटा मोटर्स शोरूम पहुंचे थे, जहां घंटों चली जांच के बाद शोरूम को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि यह कार्रवाई अगले दिन भी जारी रह सकती है।
एसीबी इंस्पेक्टर सुदामा राम ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले के सिलसिले में की जा रही है। कोडरमा स्थित टाटा मोटर्स शोरूम की संचालिका स्निग्धा सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा मामला दर्ज है, जिसके आलोक में यह छापेमारी की गई है।
एसीबी द्वारा एक साथ कई जिलों में की गई इस कार्रवाई से ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े लोगों में भारी हलचल है। जांच के आधार पर आने वाले दिनों में और भी ठिकानों पर छापेमारी की संभावना जताई जा रही है।
विनय चौबे का कनेक्शन क्या है?
निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे का नाम जिस मामले में सामने आ रहा है, वह आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) से जुड़ा है। संभावना जताई जा रही है कि एसीबी की मौजूदा छापेमारियाँ उसी जांच की कड़ी मानी जा रही हैं। संदेह है कि ऑटोमोबाइल शोरूम/कारोबार के जरिए
निवेश,साझेदारी, या बेनामी/परिवार व करीबी लोगों के नाम पर लेन–देन
किया गया हो सकता है।
देवघर और कोडरमा की छापेमारी क्यों?
सूत्र बनाते है कि एसीबी को शक है कि इन शोरूमों के वित्तीय लेन–देन, स्वामित्व और निवेश का संबंध सीधे या परोक्ष रूप से विनय चौबे अथवा उनके करीबी/संबंधित व्यक्तियों से हों सकता है जानकार बताते है कि जिस वजह से दस्तावेज, हिसाब–किताब और कंप्यूटर सीपीयू जब्त किए गए।
छापेमारी में क्या-क्या मिला?
बरामदगी से जुड़ी यह जानकारी प्रारंभिक जांच पर आधारित है। अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।लेकिन जो जानकारी मिली है कि कई रिकॉर्ड फ़ाइल और डिजिटीज दस्तावेज जब्त कर एसीबी अपने साथ ले गई है
🔐 कोडरमा में शोरूम सील
कोडरमा के तिलैया स्थित टाटा मोटर्स शोरूम को छापेमारी के बाद सील किया गया है, ताकि रिकॉर्ड से छेड़छाड़ न हो सके
