रोहतास में फर्जी शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, दो महिलाएं गिरफ्तार
बिहार। रोहतास। जिले की पुलिस ने फर्जी शादी के नाम पर कुंवारे पुरुषों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दुल्हन बनने वाली महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज चार मामलों का उद्भेदन किया है।
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि शादी का झांसा देकर नगद राशि ठगने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में नोखा प्रखंड के धर्मपुरा थाना अंतर्गत सिसरित गांव निवासी किसान चौधरी की पत्नी सरोज देवी तथा करवंदियां थाना क्षेत्र के सुभाष बैठा की पुत्री अंजलि कुमारी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाएं अधिक उम्र के कुंवारे पुरुषों को निशाना बनाती थीं। शादी तय कराकर मोटी रकम वसूलती थीं और शादी के बाद किसी बहाने दुल्हन को फरार करा दिया जाता था। इनकी संलिप्तता नोखा, नौहट्टा एवं नगर थाना सासाराम में दर्ज मामलों में पाई गई है।
बताया गया कि हाल ही में नौहट्टा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर करीब तीन लाख रुपये की ठगी की गई थी। जिले में इस तरह के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है। एसपी ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी
जिले की पुलिस ने फर्जी शादी के नाम पर कुंवारे पुरुषों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दुल्हन बनने वाली महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज चार मामलों का उद्भेदन किया है।
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि शादी का झांसा देकर नगद राशि ठगने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में नोखा प्रखंड के धर्मपुरा थाना अंतर्गत सिसरित गांव निवासी किसान चौधरी की पत्नी सरोज देवी तथा करवंदियां थाना क्षेत्र के सुभाष बैठा की पुत्री अंजलि कुमारी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाएं अधिक उम्र के कुंवारे पुरुषों को निशाना बनाती थीं। शादी तय कराकर मोटी रकम वसूलती थीं और शादी के बाद किसी बहाने दुल्हन को फरार करा दिया जाता था। इनकी संलिप्तता नोखा, नौहट्टा एवं नगर थाना सासाराम में दर्ज मामलों में पाई गई है।
बताया गया कि हाल ही में नौहट्टा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर करीब तीन लाख रुपये की ठगी की गई थी। जिले में इस तरह के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है। एसपी ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी
Breaking
- रामगढ़:हरिद्वार की नाबालिग लड़की को लाकर कराया जा रहा था निकाह,मौलवी समेत 2 हिरासत में, देर रात थाने में मचा हड़कंप
- बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए दौड़ेगी नई ट्रेन! गिरिडीह-नवादा रेल लाइन पर रेलवे की बड़ी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
- बोकारो में HRA घोटाला! प्रखंड में पोस्टिंग के बावजूद लेते रहे शहर वाला भत्ता, करोड़ों की निकासी का आरोप
- जहानाबाद में आधी रात चली गोलियां! ‘रावण’ को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, फिर हुआ बड़ा एनकाउंटर
- बिहार: थाने से 500 मीटर दूर NH पर चल रहा था सेक्स रैकेट! पुलिस रेड में खुला बड़ा राज
- धनबाद: “कोयला तस्करी का ‘काला खेल’ जारी? बाघमारा के बांसजोड़ा गोलीकांड के बाद कांटापहाड़ी जमीन धंसने से मचा हड़कंप”
- झारखंड की दो नदियों में मिले दो रहस्यमयी शव! क्या लोहरदगा और जमशेदपुर के बीच छिपा है कोई खौफनाक राज?
- धनबाद : कांग्रेस नेता को धनबाद पुलिस पर नहीं भरोसा, अमित शाह से मांगी कोयला तस्करी की ED-CBI जांच
Saturday, May 23
