नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल चैट से ब्लैकमेलिंग का शक
कोडरमा।
झारखंड के झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी स्कूल रोड स्थित एक मकान में रविवार रात एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 17 वर्षीय नेहा कुमारी, पिता सकलदेव यादव के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, घर के लोग किसी काम से बाहर गए थे। रात करीब नौ बजे लौटने पर नेहा को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद मृतका के मोबाइल फोन की जांच करने पर जयनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से व्हाट्सएप चैट मिलने की बात सामने आई है, जिसमें कथित रूप से वीडियो वायरल करने की धमकी का जिक्र है। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी कारण नेहा मानसिक दबाव में थी।
सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Breaking
- रामगढ़:हरिद्वार की नाबालिग लड़की को लाकर कराया जा रहा था निकाह,मौलवी समेत 2 हिरासत में, देर रात थाने में मचा हड़कंप
- बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए दौड़ेगी नई ट्रेन! गिरिडीह-नवादा रेल लाइन पर रेलवे की बड़ी मंजूरी, जानिए पूरा प्लान
- बोकारो में HRA घोटाला! प्रखंड में पोस्टिंग के बावजूद लेते रहे शहर वाला भत्ता, करोड़ों की निकासी का आरोप
- जहानाबाद में आधी रात चली गोलियां! ‘रावण’ को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, फिर हुआ बड़ा एनकाउंटर
- बिहार: थाने से 500 मीटर दूर NH पर चल रहा था सेक्स रैकेट! पुलिस रेड में खुला बड़ा राज
- धनबाद: “कोयला तस्करी का ‘काला खेल’ जारी? बाघमारा के बांसजोड़ा गोलीकांड के बाद कांटापहाड़ी जमीन धंसने से मचा हड़कंप”
- झारखंड की दो नदियों में मिले दो रहस्यमयी शव! क्या लोहरदगा और जमशेदपुर के बीच छिपा है कोई खौफनाक राज?
- धनबाद : कांग्रेस नेता को धनबाद पुलिस पर नहीं भरोसा, अमित शाह से मांगी कोयला तस्करी की ED-CBI जांच
Saturday, May 23
