कांग्रेस स्थापना दिवस पर पतरातू प्रखंड में भव्य आयोजन,
200 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, जगह-जगह फहराया गया पार्टी ध्वज
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पतरातू प्रखंड के सभी पांचों मंडलों के 42 पंचायतों एवं 8 वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ मिलकर पार्टी का झंडा बड़े ही गर्व के साथ फहराया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं।
प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल के नेतृत्व में प्रखंड प्रभारी राजेंद्र नाथ चौधरी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न स्थलों पर लगभग 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।
ग्राम पंचायत कोतो में वरिष्ठ कांग्रेसी जयप्रकाश सिंह के सौजन्य से 128 जरूरतमंदों को कंबल व मिठाइयां वितरित की गईं, जिसे प्रखंड का सबसे वृहद कार्यक्रम बताया गया।
वहीं न्यू मार्केट पीटीपीएस कटिया पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल द्वारा 50 कंबल, जबकि बलकुदरा पंचायत में वरिष्ठ कांग्रेसी अमर यादव द्वारा 25 कंबलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना अंग्रेजों से आजादी दिलाने के उद्देश्य से हुई थी और कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में राष्ट्रगान के साथ चौक-चौराहों पर पार्टी ध्वज फहराया गया तथा स्वतंत्रता सेनानियों को नारे लगाकर श्रद्धांजलि दी गई।
पतरातू प्रखंड में स्थापना दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष ने किया, जबकि मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, लखन राम, मुख्तार अंसारी, लखन मुंडा एवं शिबू महतो ने अपने-अपने मंडलों में कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रभारी राजेंद्र नाथ चौधरी, सुजीत कुमार पटेल, हाजी अख्तर आजाद, डॉ. के.के. शर्मा, लक्ष्मण झा, रुचन पांडे, अमर यादव, उपेंद्र यादव, अशोक प्रसाद, अशोक पांडे, नमो नारायण ओझा, रामयज्ञ सिंह, देवनाथ चौधरी, नरेश प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, अखिलेश सिन्हा, संजय सिंह, अखिलेश शर्मा, राजेश पाठक, राजू जी, असगर अली, योगेंद्र खरवार, मोहम्मद मुस्तफा, संजय साव, अनिल कुमार, संजीव सिंह, रितेश रजक, हबीब अंसारी, मोबिन खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
विभिन्न स्थलों पर मनबोध महली, महावीर महली, दिनेश मुंडा, दुबराज मुंडा, अशोक कुमार, प्रथम चौधरी, प्रिंस कुमार, रामाकांत शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मनन कुमार, भवानी कुमार, अंकित सिंह, अभय सिंह, मनोज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking
- Live Poker Buy In: What Aussie Players Actually Pay to Sit
- Twenty Dollar Deposit Casino Australia Pokies Built Around Mobile Play
- How to Choose a Slot for Jackpot Play in Australia
- Untitled
- Free Pokies Machines to Play Online: A Practical Look at Casino Welcome Offers
- Untitled
- Untitled
- Online Baccarat Australia Tournaments: Reviewing the Competitive Edge
Friday, November 13

