झारखंड सेवा समिति व चेंबर के पदाधिकारी अमित सिन्हा ने पीड़ित दुकानदार से की मुलाकात
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स में हुए लूटकांड के आठवें दिन रविवार को झारखंड सेवा समिति सह चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी अमित सिन्हा पीड़ित दुकानदार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लूट की घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली और पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मौके पर भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार भी मौजूद थे। दुकान संचालक विजय वर्मा एवं मुकेश वर्मा ने बताया कि घटना के समय हथियार से लैस पांच लुटेरे सिर पर हेलमेट और चेहरे पर नकाब पहनकर दुकान में घुसे थे। सभी अपराधियों ने गन प्वाइंट पर धमकाते हुए सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी की लूट की।
दुकानदारों ने यह भी बताया कि लूटकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों के साथ 5–6 अन्य लोग भी थे, जो बाहर सड़क पर बाइक पर सवार होकर निगरानी कर रहे थे।
घटना की जानकारी लेने के बाद अमित सिन्हा ने कहा कि भुरकुंडा जैसे बड़े और संवेदनशील बाजार क्षेत्र में इस तरह की लूट की घटना से व्यापारी वर्ग दहशत में है। यह मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही रामगढ़ के एसपी अजय कुमार से मिलकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करेंगे और लूटकांड का अविलंब खुलासा कराने का दबाव बनाएंगे।
अमित सिन्हा ने कहा कि राज्य में व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं।
इस मौके पर मनोज मंडल, राजेश प्रसाद, भोलू खान सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Breaking
- Live Poker Buy In: What Aussie Players Actually Pay to Sit
- Twenty Dollar Deposit Casino Australia Pokies Built Around Mobile Play
- How to Choose a Slot for Jackpot Play in Australia
- Untitled
- Free Pokies Machines to Play Online: A Practical Look at Casino Welcome Offers
- Untitled
- Untitled
- Online Baccarat Australia Tournaments: Reviewing the Competitive Edge
Friday, November 13

