भीषण ठंड और शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढ़ाई स्थगित कर दी गई है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 27 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक पठन-पाठन का कार्य बंद रहेगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, झारखंड द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में राज्य में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड और शीतलहर की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनज़र रांची जिला को ‘येलो जोन’ की श्रेणी में रखा गया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्देश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जारी किया गया है और इसका अनुपालन सभी विद्यालय प्रबंधन को अनिवार्य रूप से करना होगा। हालांकि, इस अवधि के दौरान यदि किसी विद्यालय में पूर्व से निर्धारित परीक्षा है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेक से परीक्षा का संचालन कर सकता है।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे ठंड के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।
Breaking
- Live Poker Buy In: What Aussie Players Actually Pay to Sit
- Twenty Dollar Deposit Casino Australia Pokies Built Around Mobile Play
- How to Choose a Slot for Jackpot Play in Australia
- Untitled
- Free Pokies Machines to Play Online: A Practical Look at Casino Welcome Offers
- Untitled
- Untitled
- Online Baccarat Australia Tournaments: Reviewing the Competitive Edge
Friday, November 13

