पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट की 11वीं मंज़िल पर लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप
रांची के अरगोड़ा स्थित पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में सोमवार को अचानक आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग अपार्टमेंट की 11वीं मंज़िल में लगी, जिससे ऊपरी हिस्से में धुआं फैल गया और लोग घबराकर बाहर निकल आए।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। घटना के दौरान एहतियात के तौर पर अपार्टमेंट के अन्य फ्लैटों को भी खाली कराया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
