झारखंड के गढ़वा जिले के बिसुनपुरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी राम हरख प्रसाद गुप्ता की शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय–मुन्ना ज्वेलर्स दुकान में बीती रात चोरी हो गई। चोर सोना-चांदी, कपड़े और नकदी समेत करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर पीछे के रास्ते से लोहे की ग्रिल में लगे ताले को तोड़कर दुकान में घुसे। इसके बाद अलमीरा तोड़कर उसमें रखे जेवरात, नकदी और कपड़े समेट लिए। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क भी अपने साथ ले ली, ताकि कोई सबूत न बच सके। हालांकि दुकान में रखे लोहे के लॉकर को ले जाने का प्रयास असफल रहा।
सुबह जब व्यवसायी दुकान पहुंचे तो ताला टूटा देख घटना की जानकारी हुई। दुकान के अंदर अलमीरा टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही बिसुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि रोज की तरह बुधवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में परिजन दुकान के ऊपर स्थित कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बिसुनपुरा क्षेत्र की बड़ी चोरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक घटना का खुलासा नहीं होता, तब तक दुकानदार सामूहिक रूप से दुकानें बंद रखेंगे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का दावा कर रही है।
Breaking
- Live Poker Buy In: What Aussie Players Actually Pay to Sit
- Twenty Dollar Deposit Casino Australia Pokies Built Around Mobile Play
- How to Choose a Slot for Jackpot Play in Australia
- Untitled
- Free Pokies Machines to Play Online: A Practical Look at Casino Welcome Offers
- Untitled
- Untitled
- Online Baccarat Australia Tournaments: Reviewing the Competitive Edge
Friday, November 13

