डोडा ,अफीम तस्करी की आड़ में रोजाना लाखों की अवैध वसूली
हजारीबाग की कार्रवाई के बाद भी रामगढ़ में खामोशी
रामगढ़ : रामगढ़ जिले में फर्जी सीजिंग के नाम पर अवैध वसूली का खेल खुलेआम जारी है। सूत्रों के अनुसार एनएच-33 (रांची–पटना मुख्य मार्ग) पर कुज्जू से मांडू थाना क्षेत्र तक एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो खासकर चाईबासा और खूंटी से आने-जाने वाले डोडा , अफीम तस्करी से जुड़े वाहनों को निशाना बनाता है। रात होते ही यह गिरोह सड़क पर उतर आता है और गाड़ियों को रोककर मोटी रकम की वसूली करता है।
सूत्रों का दावा है कि इस गिरोह को स्थानीय स्तर पर कुछ पुलिस कर्मियों का संरक्षण भी प्राप्त है। बताया जाता है कि जब वसूली की रकम तय नहीं हो पाती, तो तस्करों को डराने के लिए सीधे पुलिस के हवाले कर दिया जाता है। इस दबाव में तस्कर मनचाही रकम देने को मजबूर हो जाते हैं। सीजिंग की आड़ में प्रतिदिन लाखों रुपये की अवैध वसूली किए जाने की चर्चा है।
NH पर वसूली का ‘बादशाह’ आज भी कायम
सूत्र बताते हैं कि इस पूरे नेटवर्क को दानिश नामक व्यक्ति संचालित करता है, जिसका नाम तस्करों के बीच खौफ का पर्याय बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि संबंधित थानों में पुलिसकर्मी बदलते रहते हैं, लेकिन इसकी पैठ वर्दीधारियों के बीच कभी कमजोर नहीं पड़ती। बताया जाता है कि वसूली से जुड़े सारे “पत्ते” इसी के पास होते हैं। यही वजह है कि बीते पांच वर्षों से बेखौफ होकर इस धंधे को अंजाम दे रहा है।
पुलिस कार्रवाई का इंतजार
स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्टरों को आज भी पुलिस की ठोस कार्रवाई का इंतजार है। कारण चाहे जो भी हो, लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले पांच वर्षों में एनएच-33 रांची–पटना मुख्य मार्ग अवैध डोडा, अफीम और गांजा तस्करी का कारीडोर बन चुका है। करोड़ों रुपये का कारोबार इन सड़कों पर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चल रहा है। सूत्रों के अनुसार हरियाणा और चंडीगढ़ तक इन मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है,यही वजह है कि एनएच किनारे बसे थानों के ‘मालामाल’ होने की भी चर्चाएं आम हैं।
हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई ने खोली पोल
बीते दिनों हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में 25 अक्टूबर की रात पुलिस ने एक संगठित फर्जी सीजिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर एक ट्रक और एक कार जब्त की। जानकारी के अनुसार, गिरोह ने ट्रक संख्या PB06BE-6786 को रोककर उसमें 10 बोरा डोडा होने का दावा किया और चालक से 10 लाख रुपये की मांग की। पूरी रात सौदेबाजी चली, तभी रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। एसडीपीओ बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खुद को फाइनांसर या रिकवरी एजेंट बताकर वसूली करते थे।
अब रामगढ़ की बारी?
हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई ने एनएच-33 पर चल रहे फर्जी सीजिंग और वसूली के खेल पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। चरही की कार्रवाई के बाद लोगों की नजर अब रामगढ़ पुलिस पर टिकी है। सवाल साफ है—क्या रामगढ़ में भी ऐसे गिरोहों पर शिकंजा कसेगा या एनएच-33 पर वसूली का यह ‘बादशाहत’ यूं ही कायम रहेगी?
Breaking
- Live Poker Buy In: What Aussie Players Actually Pay to Sit
- Twenty Dollar Deposit Casino Australia Pokies Built Around Mobile Play
- How to Choose a Slot for Jackpot Play in Australia
- Untitled
- Free Pokies Machines to Play Online: A Practical Look at Casino Welcome Offers
- Untitled
- Untitled
- Online Baccarat Australia Tournaments: Reviewing the Competitive Edge
Friday, November 13

