एनएच-33 पर आधी रात का रहस्य: डोडा का पीछा, प्राइवेट कार की कुर्बानी और पुलिस खामोश
रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र में एनएच-33 पर एक ऐसी हुई है, जिसके बाद उठे सवालों ने घायल चालक से भी ज्यादा चोटिल पुलिस को दिया है। सूत्र बताते है कि कि खूंटी–रांची होते हुए कंटेनर में डोडा तस्करी की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद मांडू पुलिस ने सरकारी पेट्रोलिंग गाड़ी नहीं, बल्कि एक स्विफ्ट डिजायर को मैदान में उतार दिया। कुज्जू से शुरू हुआ यह सस्पेंस भरा पीछा हेसा गढ़ा और बीस माइल के बीच अचानक थ्रिलर में बदल गया, जब स्विफ्ट सीधे कंटेनर से जा भिड़ी।
नतीजा—कार चकनाचूर, मांडू थाना का निजी चालक दानिश घायल और कंटेनर… और स्विफ्ट कार रहस्यमय तरीके से गायब।
आखिर पेट्रोलिंग गाड़ी छोड़ प्राइवेट कार से क्यों पीछा किया गया ?
इस पूरे घटनाक्रम ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर पुलिस को सचमुच तस्करी का भंडाफोड़ करना था, तो पेट्रोलिंग वाहन, वायरलेस सूचना और नाकेबंदी का सहारा क्यों नहीं लिया गया? आखिर एक निजी कार और निजी चालक के भरोसे इतनी बड़ी तस्करी रोकने की योजना क्यों बनाई गई?
सेटलमेंट मिशन का हिस्सा तो नहीं था यह योजना ?
चर्चाओं का बाजार गर्म है तस्करी की पुख्ता सूचना थी, तो पेट्रोलिंग गाड़ी, अतिरिक्त फोर्स और नाकेबंदी क्यों नहीं की गई? आखिर एक प्राइवेट कार से हाई-स्पीड कंटेनर का पीछा किस रणनीति के तहत किया गया था ? कहीं
पहले बात-फिर कार्रवाई वाले फॉर्मूले का हिस्सा तो नहीं था—जो हादसे के बाद बीच रास्ते ही क्रैश हो गया?
मांडू थाना प्रभारी का यू-टर्न बयान
मांडू में निजी वाहन दुर्घटना पर शुरुआती दौर में थाना प्रभारी ने हादसे से इनकार किया, लेकिन बाद में कहा कि वाहन पर्सनल काम से जा रहा था। दुर्घटना हुई होगी साथ ही साथ ऐसे किसी भी डोडा तस्करी और उस गाड़ी को पीछा करने वाली घटना से साफ इनकार करते हुए इसे अपवाह बताया है ।
