मधुबनी जिले से इस वक्त बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। नगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज मोहल्ले में सोमवार देर शाम चाकूबाजी की एक भीषण घटना में चार लोगों को चाकू मार दिया गया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, किसी पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर लिया। घायलों को तत्काल मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। शेष दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।
घटना के बाद लहरियागंज इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
नगर थाना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी
Breaking
- Koderma Kidnapping Case: 24 घंटे में बालक बरामद, शादी के दबाव के लिए रची गई थी साजिश
- एक खाते में छुपा साइबर खेल : रामगढ़ से चला ठगी का जाल, 274 शिकायतों के बाद 4 गिरफ्तार
- Bihar breking: खगड़िया हादसा : ट्रक–ऑटो टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत, CISF जवान भी शामिल
- हेसला पंचायत में 222 एकड़ का रहस्य : NTPC – JIADA के नाम पर बिना दस्तावेज बेदखली से हड़कंप
- Ranchi Murder Case: बेटी ने रची मां की हत्या, Doranda से 3 गिरफ्तार, कब्रिस्तान से निकला शव
- धनबाद में ‘मेजर’ रिमांड पर: प्रिंस खान गैंग के सफेदपोश कनेक्शन का होगा बड़ा खुलासा?
- Chaibasa Encounter News: सारंडा जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, 5000 जवानों ने घेरा
- Garhwa Wedding Murder: चश्मा को लेकर विवाद में युवक की हत्या, Barati ने पीट-पीटकर ली जान | Jharkhand News
Friday, May 1
