जहानाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पुत्र ने अपने ही पिता को गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि पिता की दूसरी शादी को लेकर पुत्र नाराज चल रहा था। इसके साथ ही बीते कुछ दिनों से पिता–पुत्र के बीच जमीनी विवाद भी चल रहा था।
मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी पुत्र ने अपने पिता पर बैक टू बैक चार राउंड फायरिंग कर दी।
गोली पिता के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में घायल पिता को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पारिवारिक कलह, दूसरी शादी और जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो इस खूनी वारदात का कारण बना।
घटना के बाद आरोपी पुत्र फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद कर लिए हैं और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के खतरनाक रूप लेने की तस्वीर सामने रख दी है।
Breaking
- Koderma Kidnapping Case: 24 घंटे में बालक बरामद, शादी के दबाव के लिए रची गई थी साजिश
- एक खाते में छुपा साइबर खेल : रामगढ़ से चला ठगी का जाल, 274 शिकायतों के बाद 4 गिरफ्तार
- Bihar breking: खगड़िया हादसा : ट्रक–ऑटो टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत, CISF जवान भी शामिल
- हेसला पंचायत में 222 एकड़ का रहस्य : NTPC – JIADA के नाम पर बिना दस्तावेज बेदखली से हड़कंप
- Ranchi Murder Case: बेटी ने रची मां की हत्या, Doranda से 3 गिरफ्तार, कब्रिस्तान से निकला शव
- धनबाद में ‘मेजर’ रिमांड पर: प्रिंस खान गैंग के सफेदपोश कनेक्शन का होगा बड़ा खुलासा?
- Chaibasa Encounter News: सारंडा जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, 5000 जवानों ने घेरा
- Garhwa Wedding Murder: चश्मा को लेकर विवाद में युवक की हत्या, Barati ने पीट-पीटकर ली जान | Jharkhand News
Friday, May 1
